Salman Khan ने Lata Mangeshkar को ‘लग जा गले’ गाकर दी श्रद्धांजलि,गाना गाते-गाते हो गए भावुक – देखे विडीओ

स्वर कोकिला लता मंगेशकर  इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. उनके जाने के गम से अभी तक उनके फैंस बाहर नहीं आ पाए हैं. लता दीदी के निधन के बाद से पूरे बॉलीवुड में मातम सा छा गया है. हर कोई उनके जाने से दुखी है. कई बॉलीवुड सितारों ने लता दीदी को श्रद्धांजलि दी है और उनके साथ बिताए समय को याद किया है. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान  ने भी लता मंगेशकर को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लता दीदी का आइकॉनिक गाना गाया है. जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

 

सलमान खान की लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि:-लता मंगेशकर  को अंतिम विदाई देने के लिए सलमान खान  नहीं पहुंच सके थे, लेकिन उनके निधन से वह काफी दुखी हैं. देश का मान अपनी आवाज से बढ़ाने वालीं लता दी को सलमान ने खुद गुनगुनाकर  श्रद्धांजलि दी.

सलमान खानने गाया ‘लग जा गले’:-सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. शनिवार (12 फरवरी) को उन्होंने रात करीब 2 बजे एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह लता मंगेशकर का सुपरहुट गाना ‘लग जा गले’ गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने के साथ उन्होंने लिखा- ‘कोई नहीं हुआ और लता जी की तरह दूसरा कभी नहीं होगा.’ सलमान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फैंस कर रहे हैं रिएक्ट:-सलमान का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस कॉमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं. फैंस को उनकी आवाज पसंद आ रही है. एक यूजर ने लिखा- ‘भाई क्या खूब गाया है’. एक अन्य ने लिखा- ‘अजीज’. उनके एक फैन ने उन्हें ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ बताया. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो लता दी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार:-स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने करीब एक महीने तक कोरोना और निमोनिया से जूझते हुए रविवार 6 फरवरी की सुबह को दम तोड़ दिया था. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. लता जी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी. लता जी की अंतिम यात्रा में देश के तमाम बड़े लोग शामिल हुए थे. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर कई अन्य सेलेब्स और राजनेता उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *