इस तारिख से होगा IPL 2022 का आगाज, इस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का आगाज 26 मार्च से मुंबई में होगा और 29 मई को फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में करीब 40 प्रतिशत भीड़ को अनुमति दी जाएगी। आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने गुरुवार को गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद पीटीआई से ये बात कही। बृजेश पटेल ने कहा, “IPL 2022 शनिवार 26 मार्च से शुरू होगा।” ”इस बार दो नयी टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स को शामिल किया गया है तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम के साथ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान और पुणे के गाहुंजे स्टेडियम में 74 मैच खेले जायेंगे. एक सूत्र ने कहा, ‘‘दर्शकों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार अनुमति दी जायेगी और शुरूआत में यह 40 प्रतिशत होगी. अगर कोविड-19 हालात काबू में रहते हैं और मामलों में कमी आती है तो टूर्नामेंट के अंत में दर्शकों की संख्या शत प्रतिशत की जा सकती है. ”

प्ले-ऑफ के संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन पूरी संभावना है कि फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा. पता चला है कि 55 मैच मुंबई में जबकि 15 मैच पुणे में खेले जायेंगे. आईपीएल सूत्र ने कहा, ‘‘प्रत्येक टीम प्रत्येक स्टेडियमों में एक समान संख्या में मैच खेलेगी.

मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में चार मैच खेलेगी, हमें 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) मैच देखने को मिलेंगे और फैसला किया गया कि शनिवार को (26 मार्च को) शुरूआत के बाद रविवार से हम ‘डबल हेडर’ मैच करायेंगे,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *