
*🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, ८ मार्च २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:४१
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२०
चन्द्रोदय: 🌝 ०९:५१
चन्द्रास्त: 🌜२३:५२
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌿 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 षष्ठी (२४:३१ तक)
नक्षत्र 👉 कृत्तिका (पूर्ण रात्रि)
योग 👉 वैधृति (२४:२८ तक)
प्रथम करण 👉 कौलव (११:२७ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२४:३१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 वृष (१२:३० से)
मंगल 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:५१
अमृत काल 👉 ०७:३८ बजे से
त्रिपुष्कर योग 👉 २४:३१ से ३०:३४
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 पूरे दिन
रवियोग 👉 पूरे दिन
विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:१२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०९ से १८:३३
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:५२
राहुकाल 👉 १५:२४ से १६:५२
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:३२ से ११:००
होमाहुति 👉 बुध
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (२४:३१ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पूर्व (दक्षिण १२:३१ से)
शिववास 👉 नन्दी पर (२४:३१ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
❌️❌️❌️❌️❌️
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ३०:४३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
कृतिका नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (अ, ई, उ, ए) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ – २९:३१ से ०६:५७
मीन – ०६:५७ से ०८:२०
मेष – ०८:२० से ०९:५४
वृषभ – ०९:५४ से ११:४९
मिथुन – ११:४९ से १४:०४
कर्क – १४:०४ से १६:२५
सिंह – १६:२५ से १८:४४
कन्या – १८:४४ से २१:०२
तुला – २१:०२ से २३:२३
वृश्चिक – २३:२३ से २५:४२
धनु – २५:४२ से २७:४६
मकर – २७:४६ से २९:२७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:३५ से ०६:५७
चोर पञ्चक – ०६:५७ से ०८:२०
रज पञ्चक – ०८:२० से ०९:५४
शुभ मुहूर्त – ०९:५४ से ११:४९
चोर पञ्चक – ११:४९ से १४:०४
शुभ मुहूर्त – १४:०४ से १६:२५
रोग पञ्चक – १६:२५ से १८:४४
शुभ मुहूर्त – १८:४४ से २१:०२
मृत्यु पञ्चक – २१:०२ से २३:२३
अग्नि पञ्चक – २३:२३ से २४:३१
शुभ मुहूर्त – २४:३१ से २५:४२
रज पञ्चक – २५:४२ से २७:४६
शुभ मुहूर्त – २७:४६ से २९:२७
चोर पञ्चक – २९:२७ से ३०:३४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी कल की ही भांति सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी। सुखोपभोग के साधनों मे वृद्धि होंगी संध्या के आसपास किसी से कहा सुनी हो सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। रिश्तों को आज अहमियत दे अन्यथा व्यर्थ में अशान्ति बढ़ेगी। उधारी के व्यवहारों के कारण भी आज परेशान रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन उलझन वाला है धन की कमी अनुभव होगी। नए कार्यो के प्रस्ताव अभी रोके रखें। बीमारी पर भी खर्च हो सकता है। नकारात्मक सोच से बचे। प्रेम प्रसंगों में आज दूरी बनाए अन्यथा मन दुःख के प्रसंग बनेंगे। यात्रा के प्रसंग बने तो तालना ही बेहतवर रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा। दिन के पूर्वार्ध में थोड़ी बहुत स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते रह सकती है। आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। चोट आदि का भय है सावधान रहें। परिजनो के साथ भी आज कम ही जमेगी। लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचार अथवा निर्णयो को पसंद किया जायेगा। आध्यात्म से जुड़ें मानसिक शांति मिलेगी। संध्या के समय किसी रुके काम के बनने की सम्भावना है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी अथवा धन्यवाद सम्बंधित कार्य आज करना ठीक रहेगा थोड़े विलम्ब से ही सही निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घरेलु कार्य से बचने के चककर मे कहासूनी हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भकग्य पक़क्ष मे वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज के दिन आप में धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज पढाई में ध्यान लगाएंगे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। लघु यात्रा के योग बनेंगे इससे कुछ ना कुछ लाभ मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। शरीर में दर्द की शिकायत रह सकती है जिस कारण कार्य में व्यधान पड़ सकता है। आज घर एवं बाहर के कार्यो की अधिकता रहेगी इनमे से कुछ एक से धन की आमद भी होंगी लेकिन कामचलाउ ही। मध्यान के बाद अत्यन्त थकान रहेगी। परिजनों के किन्ही अंदरूनी विषयो पर मतभेद भी रह सकता है। धन लाभ से खर्च अधिक रहेंगे उधार आज किसी को ना दें। शांति से दिन व्यतीत करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी लाभदायक रहेगा। आज आप निश्चिन्त होकर दिनचर्या बितायेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण रहने से आशा से अधिक लाभ कमा सकते है। व्यवहार में मधुरता रखने से अटके काम बना सकते है। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ भी आज मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी। सेहत छुट् पुट बातो को छोड़ सामान्य ही रहेगी। किसी से उधारी के व्यवहार को लेकर कहा सुनी होने की सम्भावना है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या भी बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। सेहत मे कोई विकार आ सकता है। आज बोल चाल मे सतर्कता बरते। किसी दूर रहने वाले प्रिय जन से दुखद समाचार भी मिल सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी परिचित की समस्या का समाधान करने पर सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि बुद्धिमान जैसी बनेगी। आज के दिन सामाजिक अथवा मांगलिक कार्यक्रमो के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र से भी आज धन का आगमन होगा। फिजूल खर्च भी लगे रहेंगे जिन पर अंकुश रखे। विपरीत लिंगीय से आज आकस्मिक लाभ हो सकता है नजदीकियां भी बढ़ेंगी। उपहार सम्मान मिलेगा। सेहत मे संध्या के समय बदलाव आ सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन भी विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आज आपके वाणी अथवा व्यवहार से किसी का अहित भी हो सकता है। कार्यो में असफलता मिलने से क्रोध अधिक रहेगा। आज परिजन अथवा अधिकारी आपके खिलाफ कोई कठोर निर्णय ले सकते है। अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य हाथ में ना लें। धन्यवाद की आमद आज बिना किसी के सहयोग के होना मुश्किल ही रहेगा और जो होंगी उसमे भी कोई ना कोई अडचन डालेगा सतर्क रहें। सर अथवा अन्य शारीरिक अंगों मे दर्द की समस्या ही सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपका लक्ष्य मुख्य रूप से भौतिक संसाधनों में वृद्धि करना रहेगा। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल जायेगी। भागीदारी के कार्य आज सावधानी से करें छल होने का भय है। आज आप जो भी कार्य करें उसमे बड़ो की सलाह जरूर ले लाभदायक रहेगा। मध्यान तक आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें इसके बाद थोड़ा व्यवधान आ सकता है। यात्रा लाभदायीं रहेगी। मित्र परिचितों के साथ आनंददायक समय बितायेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन पहला भाग निराशा से भरा रहेगा। सम्पति का विवाद अथवा धन्यवाद सम्बंधित करणो से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे लेकिन किसी के आगे प्रकट नहीं होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर ज्यादातर समय उदासीनता छायी रहेगी। लाभ के अवसर मिलते हुए भी हाथ से निकल सकते है। स्वयं अथवा किसी परिजन के स्वास्थ्य में अचानक खराबी आने से समय एवं धन व्यर्थ होगा। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय दें। स्वाभाव मे संतोष लाये तो आज का दिन खुशहाल बन सकताहै॥
———————————————🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 मार्च 2022 मंगलवार संवत् 2078 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि मध्य रात्रि 12:32 बजे तक रहेगी बाद सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:29 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र अगले दिन प्रातःकाल 08:34 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दोपहर 12:31 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:35 से 05:03 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 से 01:04 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज वैधृति पुण्यं , विश्व महिला दिवस , सर्वार्थ सिद्ध योग एवं रवि योग संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप बहुत सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत करे । सर्दी , कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा । स्वजनों से वियोग होगा । धर्म में धन लूटने जैसी परिस्थिति बनेगी । इसलिए संभलकर रहें । मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे ।
वृषभ :~ आज आपके परिवार में सुख – शांति रहेगी । परिवार और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे । आय और व्यापार में वृद्धि होगी । पर्यटन होगा । स्त्री वर्ग से लाभ और होगा । व्यापार में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा ।
मिथुन :~ आज आप शारीरिक और मानसिक सुख रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय में कार्यों की प्रशंसा होगी । व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी । जिससे अधिक प्रोत्साहित होंगे । पदोन्नति का योग है । समाज में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
कर्क :~ आज का दिन आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे । किसी तीर्थ स्थान की यात्रा हो सकती है । शारीरिक – मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे । परिवार में भाई – बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा । विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे ।
सिंह :~ आपका आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल रहेगा । स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे । बाहर खाने – पीने से बचें । बीमारी पर खर्च होगा । नकारात्मक विचार हावी होंगे । पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें ।
कन्या :~ आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा । जीवनसाथी के साथ निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे । दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी । विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण रहेगा । सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
तुला :~ आज आपके घर में शांति और आनंद का माहौल रहेगा । सुखदायक घटनाएँ घटेंगी । कार्य में यश और सफलता मिलेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आवश्यक खर्च होगा । नौकरी में सफलता मिलेगी । आर्थिक लाभ हो सकता है ।
वृश्चिक :~ आज आपको स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । संतानों की समस्या चिंतीत करेगी । मानहानि हो सकती है । शेयर सट्टे में न पड़े । यात्रा या प्रवास से बचें । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । आर्थिक आयोजन कर सकेंगे ।
धनु :~ आज आपमे स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक चिंता रहेगी । पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा । माता से मनमुटाव होगा । अथवा उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सार्वजनिक स्वमानभंग न हो ध्यान रखें । अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा ।
मकर :~ आज आप दैनिक कार्यों में अनुकूलता होने पर राहत महसूस करेंगे । गृहस्थजीवन की समस्याएँ हल होंगी । संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल निकलेगा । व्यापार में लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों पर सफलता मिलेगी । नए कार्य के लिए अनुकूल है ।
कुंभ :~ आज आप वाणी पर संयम रखेंगे तो कई समस्याओं से बच जाएँगे । वाद – विवाद में न पडे । अनावश्यक खर्च से बचे । कार्य में कम सफलता मिलेगी । संतोष होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । आर्थिक हानि हो सकती है ।
मीन :~ आपका आज का दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा । घर में मांगलिक प्रसंग आएगा । नए कार्य के लिए शुभ है । सगे – सम्बंधियों और मित्रों से मुलाकात होगी । उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जा सकते है । प्रवास हो सकता है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।