मां ने बाजार ले जाने से किया मना पांचवीं मंजिल से लटका कक्षा 2 का बच्चा, वीडियो वायरल – देखे वायरल विडीओ

बिहार के गोपालगंज जिले के बंजारी ओवरब्रिज के समीप स्थित एक निजी स्कूल का छात्र पाँच मंजिले भवन पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। छात्र के हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। छात्र कहीं सही में पाँच मंजिले भवन से नहीं कूद जाए।

 

इस डर से स्कूल प्रबंधन ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाने के एएसआई राजेश राय पुलिस बल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पाँच मंजिले छत पर चढ़े छात्र को परिवार के सदस्य व स्कूल प्रबंधन की मदद से नीचे उतारा गया तब जाकर मामला शांत हुआ।

दरअसल, हुआ यह था कि नगर थाने के मानिकपुर गांव के कपिलदेव यादव का पुत्र अजीत कुमार शहर के बंजारी ओवरब्रिज के समीप स्थित एक निजी स्कूल में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को वह अपनी मां से कुछ समानों की मांग की थी। सामान लेकर  छात्र की मां व मौसी स्कूल में गईं थीं।

इस बीच छात्र उनके साथ घर जाने व शहर में घूमने की जिद्द पर अड़ गया। मां व मौसी उसे समझाने की कोशिश कर रही थीं। मगर वह मानने को तैयार नहीं था। इस बीच वह स्कूल के पाँच मंजिले भवन पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।

छात्र के इस कारतूत से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद में छात्र को नीचे उतार कर समझाया गया और उसकी मां को सौंप दिया। इसके बाद मां अपने पुत्र को लेकर घर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *