आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻शनिवार, १२ मार्च २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:३७
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२३
चन्द्रोदय: 🌝 १२:४२
चन्द्रास्त: 🌜२७:२६
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌿 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 नवमी (०८:०७ तक)
नक्षत्र 👉 आर्द्रा (१७:३२ तक)
योग 👉 सौभाग्य (२७:५५ तक)
प्रथम करण 👉 कौलव (०८:०७ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२१:१७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०३ से १२:५१
रवियोग 👉 पूरे दिन
विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:११ से १८:३५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:५०
राहुकाल 👉 ०९:२९ से १०:५८
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १३:५६ से १५:२५
होमाहुति 👉 शुक्र (१७:३२ तक)
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 गौरी के साथ (०८:०७ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (वायविन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
❌️❌️❌️❌️❌️
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १७:३२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश: (के, को, ह) नामाक्षर रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ – २९:१५ से ०६:४१
मीन – ०६:४१ से ०८:०५
मेष – ०८:०५ से ०९:३८
वृषभ – ०९:३८ से ११:३३
मिथुन – ११:३३ से १३:४८
कर्क – १३:४८ से १६:१०
सिंह – १६:१० से १८:२९
कन्या – १८:२९ से २०:४६
तुला – २०:४६ से २३:०७
वृश्चिक – २३:०७ से २५:२७
धनु – २५:२७ से २७:३०
मकर – २७:३० से २९:११
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:३१ से ०६:४१
शुभ मुहूर्त – ०६:४१ से ०८:०५
शुभ मुहूर्त – ०८:०५ से ०८:०७
चोर पञ्चक – ०८:०७ से ०९:३८
शुभ मुहूर्त – ०९:३८ से ११:३३
रोग पञ्चक – ११:३३ से १३:४८
शुभ मुहूर्त – १३:४८ से १६:१०
मृत्यु पञ्चक – १६:१० से १७:३२
अग्नि पञ्चक – १७:३२ से १८:२९
शुभ मुहूर्त – १८:२९ से २०:४६
रज पञ्चक – २०:४६ से २३:०७
शुभ मुहूर्त – २३:०७ से २५:२७
चोर पञ्चक – २५:२७ से २७:३०
शुभ मुहूर्त – २७:३० से २९:११
रोग पञ्चक – २९:११ से ३०:२९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। समाज के वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे। स्त्री-पुत्र अथवा बाहरी किसी महिला से लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। परिवार में संध्या बाद का समय थोड़ा खींचतान वाला फिर भी सुखद रहेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा मानसिक स्थिति पल पल में बदलने के कारण दिनचर्या में विलंब होगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। आज किये अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे। स्वभाव की मनमानी के चलते परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में आधिकारियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। सेहत भी मानसिक स्थिति की तरह नरम गरम बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन घर एवं बाहर के वातावरण में बदलाव लाने वाला रहेगा। दिनभर सेहत थोड़ी नरम रहने से आलस्य रहेगा फिर भी आज आप घरेलु समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे। आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है। धन की आमद रुक रुक कर होते रहने से संतोष करेंगे। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन भी परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से कोई राहत नहीं मिलेगी। मन किसी अरिष्ट के भय ये व्याकुल हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी। मध्यान पश्चात सेहत में अकस्मात गिरावट अथवा अन्य रूप से शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वाभाव में रूखापन एवं वाणी में कड़वाहट झगडे का कारण बनेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा के चलते व्यवसाय कुछ समय के लिये ही गति पकड़ेगा इसमे जितना लाभ उठा सकते है उठायें। मध्यान का समय करामात खर्चीला भी रहेगा। आज अनैतिक कार्यो में ना पड़े।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन स्थिति में सुधार आने से राहत अनुभव करेंगे। कुछ दिनों से चल रही शारीरिक एवं पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने से मानसिक शांति मिलेगी। आज सामाजिक कार्य के प्रति अधिक रूचि दिखाएंगे। कला एवं खाद्य पदार्थ के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन लाभदायी सिद्ध होगा। लेकिन आज किसी के ऊपर भी आंख बंद कर भरोसा ना करें खास कर उधारी वाले मामलो में सतर्कता बरते अन्यथा हानि भी हो सकती है। मित्रो के ऊपर खर्च होगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज प्रातः काल से ही किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी लेकिन सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। परिजनों से भी आज मामूली घरेलु कारणों से मतभेद होगा इसके कारण दिन भर दिमाग मे उल्टे सीधे विचार आएंगे संध्या के समय मामला सुलझने से राहत मिलेगी। संतानों के भविष्य के कारण भी चिंता रहेगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा अथवा सहयोग से आर्थिक अथवा अन्य लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य कर लें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। कार्य व्यवसाय पर भी दिन लाभ कराने वाला रहेगा। धन की आमद सुबह से शाम तक रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन खर्च भी आज लगे रहने से बचत मुश्किल ही कर पाएंगे। पुराने परिचितों से भेंट होने पर कुछ परेशानी होगी। सेहत और धन संबंधित मामले दोनो से आज निश्चिन्त रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अव्यवस्था बनेगी सहयोगी अथवा सहकर्मी मनमानी करेंगे फलस्वरूप लाभ भी अनिश्चित रहेगा। आकस्मिक घटनाओं से मन दुखी होगा। स्वयं अथवा किसी परिजन की सेहत पर आकस्मिक खर्च रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन का पहला भाग सुख शांति से व्यतीत करेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होने से धन लाभ होगा। आज के दिन आप थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ भी कमा सकते है परंतु आलस्य एवं लापरवाही के कारण महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी सम्भावना है। भागीदारी के कार्य की अपेक्षा एकल व्यवसाय में लाभ अधिक होगा। आस पड़ोसियों के कारण परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है। ठंडी चीजो से बचे सर्द गरम की समस्या हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट रहने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। भाई-बंधुओ के बीच मामूली सी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। मध्याह्न के बाद का समय अपेक्षकृत बेहतर रहेगा कार्य क्षेत्र अथवा अन्य साधनों से धन या कीमती वस्तुओ का लाभ होगा। लेकिन आज अनचाही यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन का अधिकांश समय आपके अनुकूल रहेगा। आज स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। कार्यो के प्रति आज अधिक ईमानदार रहेंगे। व्यावसायिक अथवा नौकरी अथवा अन्य किसी सम्बन्ध में लंबी यात्रा हो सकती है विदेश यात्रा के भी योग बनरहे है। मध्यान के समय शुभ समाचार मिलने से मन में आनंद छाया रहेगा धन लाभ के लिये आज इंतजार करना पड़ेगा या अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। संतानों के व्यवहार से आज थोड़ी पीड़ा भी होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेंगे जो बातें आपके काम की नही उन्हें अनदेखा करें अन्यथा मामूली बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की जगह खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा आज ना करें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰🙏राधेराधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 मार्च 2022 शनिवार संवत् 2078 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रातः 08:14 बजे तक रहेगी बाद दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:32 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र सायं 05:24 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:37 से 11:06 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12;11 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में परिवर्तन हो सकता है । परिजनों के व्यवहार से मनदुःख हो सकता है । खान – पान संयमित रखे । बातचीत मे किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो , इसका ध्यान रखे ।

वृषभ :~ आज आपकी दुविधायुक्त स्थिति से असंतुष्ट रहेंगे । सर्दी – खांसी , कफ या बुखार हो सकता है । धार्मिक कार्यो पर खर्च हो सकता है । स्वजनों से वियोग होगा । परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है । कार्य से उत्साह में वृद्धि हो सकती है । लाभ होगा ।

मिथुन :~ आज आपके नए मित्र बन सकते हैं , जो भविष्य में लाभदायक हो सकते हैं । अपेक्षा से अधिक लाभ होगा । प्रवास या पर्यटन हो सकता है । सरकारी कार्यों में लाभ होगा । परंतु मध्याहन के बाद कुछ सावधानी रखे ।

कर्क :~ आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक व्याकुलता और अस्वस्थ्य रहेंगे । क्रोध अधिक रहने से मनदुःख भी हो सकता है , परंतु मध्याहन पश्चात् स्थिति में सुधार होगा । परिवार में भी आनंद का माहौल रहेगा ।

सिंह :~ आज का दिन आपका परिवार तथा व्यावसाय मे अच्छी तरह से बीतेगा । क्योंकि दोनो जगह आवश्यक चर्चाएँ होंगी । कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी । तथा मध्याहन पश्चात् स्वास्थ्य में सुधार होगा । मित्रों के मिलने से प्रसन्न रहेंगे साथ प्रवास का आयोजन होगा ।

कन्या :~ आज आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा । सोचसमझकर बोले , जिससे किसी से विवाद या मनदुःख न हो । स्वास्थ्य कुछ अस्वस्थ्य रहेगा । फिर भी प्रयास विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है ।

तुला :~ आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसित होंगे । प्रिय मित्र की मुलाकात से मन प्रफुल्लित होगा । सुख और संतोष रहेगा । मध्याहन के बाद वाणी और व्यवहार संयमित रखे । संभवतः प्रवास टाले । आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं ।

वृश्चिक :~ आपका आजका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा । व्यवसाय मे व्यस्त रहेंगे साथ लाभ भी होगा । अधिक लोगों से संपर्क से विचार – विमर्श कर सकते हैं । घर में आनंद रहेगा । सामाज में कार्य की प्रशंसा होगी ।

धनु :~ आज आपको शारीरिक – मानसिक शिथिलता रहेगी । कार्य मे अधिक भागदौड रहेगी तथा परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होगी । मध्याहन पश्चात् शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ रहेंगे ।आर्थिक लाभ हो सकता है । आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे ।

मकर :~ आज आप जलाशय, जमीन – जायदाद के दस्तावेज आदि से दूर रहे । कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी , इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखे और जिद्दी व्यवहार छोडे । सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी । आज प्रवास हो तो टाले ।

कुंभ :~ आज आपकी अस्थिरता के कारण महत्वपूर्ण कार्यो को टाले । परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में परिवर्तन आएगा । दुविधापूर्ण परिस्थिति रहेगी । किसी की वाणी और व्यवहार से ठेस लग सकती है । मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही न करे ।

मीन :~ आज आपका खर्च अधिक होने से मन व्यग्र रहेगा । मनमुटाव व तनाव न हो इसलिए वाणी संयमित रखे । आर्थिक मामलों में सतर्क रहे । परिवर्तित विचारों से दुविधायुक्त रहेगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *