
।। 🕉️ ।।
🌹🙏जय श्री राम🙏🌹
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द……………………5124
विक्रम संवत्…………………..2079
शक संवत्……………………..1944
रवि………………………….उत्तरायण
मास……………………………बैशाख
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी……………………………नवमी
संध्या 07.19 पर्यंत पश्चात दशमी
सूर्योदय…………प्रातः 05.49.37 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.58.22 पर
सूर्य राशि………………………….मेष
चन्द्र राशि…………………………सिंह
गुरु राशि………………………….मीन
नक्षत्र……………………………..मघा
संध्या 06.31 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग………………………………..ध्रुव
रात्रि 08.12 पर्यंत पश्चात व्याघात
करण……………………………बालव
प्रातः 07.03 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………….बसंत
दिन……………………………मंगलवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
10 मई सन 2022 ईस्वी ।
🌞 अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.49 तक ।
👁🗨 राहुकाल :-
दोप 03.38 से 05.16 तक ।
☸ शुभ अंक………………….2
🔯 शुभ रंग…………………लाल
🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष
04:27:57 06:09:26
वृषभ
06:09:26 08:07:32
मिथुन
08:07:32 10:21:13
कर्क
10:21:13 12:37:24
सिंह
12:37:24 14:49:12
कन्या
14:49:12 16:59:52
तुला
16:59:52 19:14:30
वृश्चिक
19:14:30 21:30:40
धनु
21:30:40 23:36:17
मकर
23:36:17 25:23:25
कुम्भ
25:23:25 26:56:58
मीन
26:56:58 28:27:57
🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.07 से 10.44 तक चंचल
प्रात: 10.44 से 12.22 तक लाभ
दोप. 12.22 से 02.00 तक अमृत
दोप. 03.37 से 05.15 तक शुभ
रात्रि 08.15 से 09.37 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्र :-
।। ॐ केशवाय नमः ।।
📯 संस्कृत सुभाषितानि :-
विलम्बो नैव कर्तव्यः आयुर्याति दिने दिने ।
न करोति यमः क्षान्तिं धर्मस्य त्वरिता गतिः ॥
अर्थात :-
विलंब करना ठीक नहि । दिन ब दिन आयुष्य कम होता है । यमराज रुकेंगे नहि, धर्म की (काल की) गति त्वरित है ।
🍃 आरोग्यं :-
मुलेठी के घरेलू आयुर्वेदिक फायदे –
9. टीबी की परेशानी –
मुलेठी से आंतों में होने वाली बिमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है।
10. आँखों के लिए –
इसका सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है। इसके लिए सुबह तीन ग्राम मुलेठी का सेवन करना चाहिए। मुलेठी का सेवन हमें अक्सर करते ही रहना चाहिए, भले ही आप बीमार क्यों न हो। इसका सेवन करने से आप कई तरह की खतरनाक बीमारियों से भी बच सकते हैं और आप की पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी। आलस्य हावी रहेगा।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धैर्य रखें, समय सुधरेगा। बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।
🏹 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 मई 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सायं सायं 07: 21 बजे तक रहेगी बाद दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:59 बजे होगा । मघा नक्षत्र सायंकाल 06:34 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 03:39 से 05:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा बरसेगी । सामाजिक यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है । व्यापार में लाभ होगा । पूँजीनिवेश सोच समझकर करे । परिजनों से विरोध रहेगा , इसलिए मौन ही रहे ।
वृषभ :~ आज आपके
व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी तथा कार्य की प्रशंसा भी होगी । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्य सरलता से पूर्ण होंगे और लाभ भी होगा । नए कार्यों को करने के लिए समय अच्छा है ।
मिथुन :~ आज आप प्रतिस्पर्धीयों और उच्च अधिकारियों से वाद – विवाद न करे । व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा । मानसिक स्वस्थता रहेगी । कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे l
कर्क :~ आज आप अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से बचे । वाणी संयमित रखे । परिवार में तकरार से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । फिर भी प्रतिस्पर्धीयों से वाद – विवाद में न करे ।
सिंह :~ आज आप स्वस्थ्य , प्रसन्न और आनंदित रहेंगे । सामाजिक क्रोध अधिक रहेगा । पारिवारिक वाद – विवाद से बचने के लिए वाणी संयमित रखे ।
कन्या :~ आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे । कार्य सफलता से मानसिक प्रसन्नचित्त रहेंगे । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी ।
तुला :~ आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य मे रहेंगे । विचारों में अस्थिरता से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । आकस्मिक खर्च होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप जिद्दी स्वभाव छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का हल हो जाएगा । नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन पर खर्च हो सकता है । आर्थिक योजना सरलता से बना सकेंगे ।
धनु :~ आज आप शारीरिक – मानसिक व्यग्र रहेंगे । सौंदर्य – प्रसाधन , घर की साज – सजावट और मनोरंजन के साधन की खरीदी करेंगे । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज के कार्य मे सावधानी बरते ।
मकर :~ आज आप अधिक वाद – विवाद न करें, वही हित में होगा । धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है । परिवारिक मनमुटाव न हो इसलिए वाणी संयमित रखे । भाग्य वृद्धि के योग हैं ।
कुंभ :~ आज आप आध्यात्मिक विषयों मे झुकाव अधिक रहेगा । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । मध्याहन के बाद धार्मिक कार्यों मे रहेंगे ।
मीन :~ आज आप आर्थिक लेन – देन , उगाही या निवेश मे सावधानी बरते । किसी के कार्य में विध्न न डाले । कोर्ट कचहरी में संभलकर चले । वाणी और क्रोध पर संयमित रखे । अकस्मात से बचे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।