
बालाघाट. उकवा-समनापुर मार्ग पर घने जंगल में एक अनोखी घटना हुई। जंगल से गुजरती सड़क पर एक बाइक चालक पर सांभर ने छलांग लगा दी। बाइक चला रहा युवक अपनी गति से सड़क पर चला जा रहा था कि अचानक एक सांभर उसपर कूद पड़ा। बाइक चालक सांभर की इस छलांग की चपेट में आ गया और गिर गया. इधर सांभर तो जंगल में रफूचक्कर हो गया पर बाइक चालक गिरने से बुरी तरह घायल हो गया. हालांकि कुछ ही देर में वह उठकर बाइक स्टार्ट कर चला गया. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
सांभर ने छलांग लगाई कि अचानक बाइक चालक आ गया और दोनों टकरा गए- वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जंगल में सांभर सड़क पार करने के लिए छलांग रहा था तभी एक बाइक सवार से वह टकरा गया। सांभर ने छलांग लगाई ही थी कि अचानक बाइक चालक भी आ गया और दोनों टकरा गए. पीछे से चले आ रहे एक अन्य वाहन चालक ने सांभर को देखते वीडियो बनाना चालू कर दिया था जिससे ये हादसा उसके कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
उकवा-समनापुर मार्ग पर यह घटना घटी. वीडियो में दिख रहा है कि सांभर सड़क की दूसरी ओर छलांग लगा रहा है, तभी वहां से गुजरते एक बाइक सवार के सिर में उसका पैर लग गया और वह गिर गया। गिरने से घायल हुआ बाइक सवार कुछ देर रुका, फिर बाइक स्टार्ट कर वहां से चला गया। वनकर्मियों के अनुसार इन दिनों भीषण गर्मी के कारण जंगली जानवर पानी की तलाश में जंगल में यहां से वहां भटकते हैं। कभी-कभी ये जानवर तेज गति से सड़क पार करते हैं, जो सड़क हादसे का कारण बन जाता है। ऐसे में वनक्षेत्रों से गुजरते वक्त सतर्कता के साथ गाड़ी चलाने की भी बात कही जा रही है।