
छत्तीसगढ़ । चित्रकोट कोट के प्रसिद्ध जलप्रपात से शुक्रवार को एक युवती ने नीचे छलांग लगा दी। 96 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद युवती लापता है। मामला दोपहर एक बजे का है। देर शाम तक युवती की तलाश की जाती रही। अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।
जलप्रपात से महिला का नीचे छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती जलप्रपात के ऊपर पहुंचती है और कुछ देर बाद वह नीचे नदी की धारा के साथ छलांग लगा देती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती करीब 300 मीटर चौड़े झरने के उस हिस्से में गई जहां पानी बह रहा है। उसने कुछ देर वहां इंतजार किया और कूद गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने गोताखोरों की मदद से युवती की खोज शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। हालांकि ऊंचाई से गिरने के बाद उसके बचने की संभावना कम है। पुलिस उसके संबंध में अधिक जानकारी लेने की कोशिश कर रही है जिससे उसकी पहचान हो सके।