आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, २२ मई २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३२
सूर्यास्त: 🌅 ०७:००
चन्द्रोदय: 🌝 २५:१७
चन्द्रास्त: 🌜११:२७
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (१२:५९ तक)
नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (२२:४७ तक)
योग 👉 ब्रह्म (०५:२२ तक)
प्रथम करण 👉 बव (१२:५९ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२४:१२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 कुम्भ (११:१२ से)
मंगल 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:४१
अमृत काल 👉 १२:४८ से १४:२१
द्विपुष्कर योग 👉 ०५:२० से १२:५९
विजय मुहूर्त 👉 १४:३२ से १५:२७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५४ से १९:१८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०८ से २०:०९
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५३ से २४:३४
राहुकाल 👉 १७:२४ से १९:०८
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:१४ से १३:५७
होमाहुति 👉 गुरु (२२:४७ तक)
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१२:५९ तक)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम ११:१२ से)
शिववास 👉 श्मशान में (१२:५९ गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
पंचक आरम्भ ११:१२ से, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०७:१९ से दोप. १२:२४ तक, उद्योग मशीनरी आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०७:१८ से ११:१२ तक, भूमि-भवन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ११:१२ से दोपहर १२:२३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:४७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
धनिष्ठा नक्षत्र के द्वितीय एवं तृतीय अनुसार क्रमश (गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (गो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:५९ से ०६:५४
मिथुन – ०६:५४ से ०९:०९
कर्क – ०९:०९ से ११:३१
सिंह – ११:३१ से १३:४९
कन्या – १३:४९ से १६:०७
तुला – १६:०७ से १८:२८
वृश्चिक – १८:२८ से २०:४८
धनु – २०:४८ से २२:५१
मकर – २२:५१ से २४:३२
कुम्भ – २४:३२ से २५:५८
मीन – २५:५८ से २७:२२
मेष – २७:२२ से २८:५५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:२० से ०६:५४
रज पञ्चक – ०६:५४ से ०९:०९
शुभ मुहूर्त – ०९:०९ से ११:३१
चोर पञ्चक – ११:३१ से १२:५९
शुभ मुहूर्त – १२:५९ से १३:४९
रोग पञ्चक – १३:४९ से १६:०७
शुभ मुहूर्त – १६:०७ से १८:२८
मृत्यु पञ्चक – १८:२८ से २०:४८
अग्नि पञ्चक – २०:४८ से २२:४७
शुभ मुहूर्त – २२:४७ से २२:५१
रज पञ्चक – २२:५१ से २४:३२
शुभ मुहूर्त – २४:३२ से २५:५८
चोर पञ्चक – २५:५८ से २७:२२
रज पञ्चक – २७:२२ से २८:५५
शुभ मुहूर्त – २८:५५ से २९:१९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी परन्तु मध्यान के बाद दर्द की शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। थोड़ी बहुत स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। दोपहर के बाद कार्यो में बाधा आने लगेगी। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद उभर सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार में भी गर्मागर्मी का वातावरण रहने से असहजता होगी। परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने से स्वयं जनों से मन दुःख के प्रसंग बन सकते है। आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देने के कारण सम्मान में कमी आएगी। कार्य परिश्रम के बाद भी अधरे रहेंगे। धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं के मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। मध्यान का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च होगा। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके अपने ही बनते कार्यो में अड़चन डाल सकते है जिससे नया विवाद खड़ा होगा। धन को लेकर किसी से मामूली विवाद गंभीर रूप धारण कर सकता है इसलिए धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। खर्च यथावत बने रहने से आर्थिक समस्या बनेगी। अनावश्यक विषयो की चर्चा से दूरी बना कर रखे अन्यथा हास्य के पात्र बन सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना भविष्य में मुसीबत खड़ी करेगा। परिजनों के लिए समय निकालें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 22 मई 2022 रविवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 01:08 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 10:46 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे प्रातः 11:16 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:22 से 07:00 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे , परंतु जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों , ऐसा हो सकता है । धार्मिक या मांगलिक अवसरों जाएंगे । तीर्थयात्रा का योग है । गुस्से पर काबू रखे । क्रोध के कारण नौकरी – धंधे मे या घर में मनमुटाव हो सकता है ।

वृषभ :~ आज के दिन आप हाथ के कार्य समय से पूरा न होने पर हताश रहेंगे । कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा । खान – पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा । नए कार्य करने के लिए उचित समय नहीं है । यात्रा में विघ्न आएँगे । आफिस या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य से थकान रहेगी ।

मिथुन :~ आज के दिन आप आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक स्फूर्ति के साथ करेंगे । मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और सामुहिक भोजन करेंगे । नए कपड़े , गहने और वाहन की खरीदी का योग है । सार्वजनिक सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे । व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा ।

कर्क :~ आज के दिन आप चिंता रहित और खुश रहेंगे । पारिवार मे विशेष समय देंगे और उनके साथ घर में समय बिताएंगे । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । नौकरीवालों को लाभ होगा । साथियों का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धी निष्फल होंगे ।

सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ रहेंगे । आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान करेगी । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात सुखद रहेगी । संतानों की प्रगति के समाचार मिलेंगे । विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है । कोई पुण्यकार्य होगा । आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी ।

कन्या :~ आज आप थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहे । स्वास्थ्य नरम रहेगा । मन चिंताओं मे रहेगा । स्वजनों से उग्र वाद – विवाद होने से मनमुटाव रहेगा । स्वाभिमान भंग न हो उसका ध्यान रखे । थकान , वाहन आदि के क्रय – विक्रय के लिए अनुकूल नहीं है । पानी से भय रहेगा ।

तुला :~ आपका आज का दिन वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए शुभ है । योग्य पूँजी निवेश लाभदायक रहेगा । परिवार में भाई – बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल – मिलाप रहेगा । छोटे धार्मिक यात्रा कर सकेंगे । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे ।

वृश्चिक :~ आज आपके परिवार में सुख – शांति रहेगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा । मिष्ठान्न भोजन मिलेगा । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदी होगी । वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को प्रभावित कर सकेंगे । धन लाभ होगा पारिवारिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा ।

धनु :~ आज आपको विदेश व्यापार से लाभ होगा । धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे । स्नेहीजनों और मित्रों से सुखद मिलन होगा । आर्थिक लाभ होगा । जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

मकर :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा नही रहेगा । मन उचाट रहेगा । व्यवसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । आध्यात्मिक और धार्मिकता में वृद्धि होगी । शत्रुओं से परेशान रहेंगे । बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा । स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी । दुर्घटना से बचे ।

कुंभ :~ आज आपके लिए मांगलिक कार्य और नए कार्यों के लिए बहुत शुभ है । पत्नी और संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । गृहस्थ और दांपत्यजीवन में सुख – संतोष रहेगा । मित्रों तथा बुजुर्गों से तथा नौकरी – व्यवसाय में बहुविध लाभ होगा ।

मीन :~ आज आपके हर कार्य सफलतापूर्वक होंगे । नौकरी – व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी । व्यापारियों के रुका पैसा मिलेगा । पिता तथा बुजुर्गों से लाभ होगा । आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा । सरकार से लाभ होगा । सार्वजनिक मान – सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *