आज पंजाब के सीएम भगवंतमान करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है होने वाली पत्नी

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंतमान दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। 2015 में सीएम भगवंत मान का पहली पत्नी से तलाक हो गया था ,जिनका नाम इंदरप्रीत कौर है। इन्दरप्रीत कौर और भगवंत मान के दो बच्चे हैं ,जोकि अपनी माँ के साथ अमेरिका में रहते हैं। पहली पत्नी से तलाक के 7 साल बाद अब 48 वर्षीय सीएम भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में शिरकत करके वर-वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकते हैं।

डॉ. गुरप्रीत कौर हैं भगवंत मान की होने वाली दूसरी पत्नी:-पंजाब के सीएम भगवंतमान की दूसरी शादी चंडीगढ़ की डॉ. गुरप्रीत कौर से होने जा रही है। जानकारी के अनुसार पहली पत्नी से तलाक के 7 साल बाद होने जा रही सीएम भगवंत मान की दूसरी शादी के लिए रिश्ता उनकी माता व बहन के द्वारा तलाशा गया है।

कौन है डॉ. गुरप्रीत कौर
सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। CM पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं।

2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे भगवंत मान:-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2014 को पहली बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भगवंत मान की जीत हुई और वो पहली बार संसद सदस्य बने। 2019 में फिर संगरूर से सांसद के चुनाव में भगवंत मान ने जीत हासिल की और दोबारा सांसद बने। 2022 में आम आदमी पार्टी की पंजाब में प्रचंड जीत हुई और पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल की अनुशंसा पर 16 मार्च 2022 को भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *