VIDEO: जिंदगी पर भारी पड़ी लापरवाही, लहरों की चपेट में आए पर्यटक – देखे दिल दहला देने वाला विडीओ

ओमान के समंदर किनारे हुए दिल दहला देने वाले एक हादसे में महाराष्‍ट्र के सांगली के शशिकांत म्हमाने ओर उनके बेटे-बेटी की समंदर की लहरें बहा ले गईं. दुबई में नौकरी करने वाले शशिकांत ईद की छुट्टी में परिवार सहित ओमान घूमने गए थे तभी समंदर में उठी लहरों ने उन्‍हें ओर उनके बेटा-बेटी को अपना ‘शिकार’ बना लिया. हादसे में जान गंवाने वाले शशिकांत सांगली के जथ तहसील के रहने वाले थे. रविवार दोपहर को हुए इस हादसे में उनके साथ उनकी 9 साल की बेटी श्रुति और 6 साल का बेटा श्रेयस भी लहरों में बह गए. अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरे शख्स की तलाश जारी है.

 

शशिकांत पिछले कई सालों से दुबई की एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. वे पत्नी सारिका, बेटे श्रेयस, और बेटी श्रुति के साथ वहीं रहते थे. ईद की छुट्टी होने से शशिकांत अपने परिवार और दोस्तों के साथ दुबई के पास ओमान की यात्रा पर गए थे, जहां वहां समुद्र किनारे उठी बड़ी लहर ने परिवार के तीन सदस्‍यों को खींच लिया.परिवार के रहने वाले महाराष्ट्र शहर के तहसीलदार जीवन बंसोड़े ने एनडीटीवी को फोन पर बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर परिजन ओमान गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *