आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻गुरुवार, १४ जुलाई २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३४
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१२
चन्द्रोदय: 🌝 २०:१८
चन्द्रास्त: 🌜०५:३६
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 प्रतिपदा (२०:१६ से द्वितीया)
नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (२०:१८ से श्रवण)
योग 👉 वैधृति (०८:२८ से विष्कुम्भ, २८:१७ से प्रीति)
प्रथम करण 👉 बालव (१०:१० तक)
द्वितीय 👉 कौलव (२०:१६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 मकर
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:५०
अमृत काल 👉 १४:४२ से १६:०६
विजय मुहूर्त 👉 १४:४२ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०६ से १९:३०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२० से २०:२१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४३
राहुकाल 👉 १४:०७ से १५:५१
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०५:२५ से ०७:०९
होमाहुति 👉 चन्द्र (२०:१८ तक)
दिशाशूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पाताल (२०:१६ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 गौरी के साथ (२०:१६ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रावण कृष्ण पक्ष आरम्भ, अशुन्य शयन व्रत आरम्भ, (विवाह मुहूर्त हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर प्रांतो के लिए) सिंह-मकर ल. प्रातः ०९:४७ से रात्रि ०८:१७ तक, नींवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः १०:५० से दोप. १२:३३ तक, व्यवसाय आरम्भ+वाहन क्रय-विक्रय+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:५० से दोपहर ०३:५७ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:१८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (भो, ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २७:२६ से ०५:४१
कर्क – ०५:४१ से ०८:०२
सिंह – ०८:०२ से १०:२१
कन्या – १०:२१ से १२:३९
तुला – १२:३९ से १५:००
वृश्चिक – १५:०० से १७:१९
धनु – १७:१९ से १९:२३
मकर – १९:२३ से २१:०४
कुम्भ – २१:०४ से २२:३०
मीन – २२:३० से २३:५३
मेष – २३:५३ से २५:२७
वृषभ – २५:२७ से २७:२२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:२५ से ०५:४१
मृत्यु पञ्चक – ०५:४१ से ०८:०२
अग्नि पञ्चक – ०८:०२ से १०:२१
शुभ मुहूर्त – १०:२१ से १२:३९
रज पञ्चक – १२:३९ से १५:००
शुभ मुहूर्त – १५:०० से १७:१९
चोर पञ्चक – १७:१९ से १९:२३
शुभ मुहूर्त – १९:२३ से २०:१६
रोग पञ्चक – २०:१६ से २०:१८
शुभ मुहूर्त – २०:१८ से २१:०४
मृत्यु पञ्चक – २१:०४ से २२:३०
अग्नि पञ्चक – २२:३० से २३:५३
शुभ मुहूर्त – २३:५३ से २५:२७
मृत्यु पञ्चक – २५:२७ से २७:२२
अग्नि पञ्चक – २७:२२ से २९:२६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके अपने ही बनते कार्यो में अड़चन डाल सकते है जिससे नया विवाद खड़ा होगा। धन को लेकर किसी से मामूली विवाद गंभीर रूप धारण कर सकता है इसलिए धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। खर्च यथावत बने रहने से आर्थिक समस्या बनेगी। अनावश्यक विषयो की चर्चा से दूरी बना कर रखे अन्यथा हास्य के पात्र बन सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना भविष्य में मुसीबत खड़ी करेगा। परिजनों के लिए समय निकालें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार में भी गर्मागर्मी का वातावरण रहने से असहजता होगी। परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज दिन का पहला भाग थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संबंधो में चाह कर भी मधुरता नहीं रख पाएंगे। परिजनों से बात-बात पर मतभेद बनेंगे। गलतफहमियां भी आज अधिक परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। अन्यथा आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य व्यक्ति ले सकता हैं। दीपाहर बाद लाभ कमाने के अवसर जरूर मिलेंगे लेकिन इसके लिए किसी की मान गुहार करनी पड़ेगी। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च अधिक बढ़ने से थोड़ी परेशानी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। थोड़ी बहुत स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। दोपहर के बाद कार्यो में बाधा आने लगेगी। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद उभर सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने से स्वयं जनों से मन दुःख के प्रसंग बन सकते है। आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देने के कारण सम्मान में कमी आएगी। कार्य परिश्रम के बाद भी अधरे रहेंगे। धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। मध्यान का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च होगा। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार के कारण कष्ट उठाएंगे। कार्यो में लापरवाही भी अधिक रहेगी। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर तनातनी हो सकती है। व्यवसाय आशा के विपरीत रहेगा। धन लाभ आज मुश्किल से ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से दुःखद समाचार मिलेगा। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च होगा। सरकारी कार्यो के पीछे व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको किसी ना किसी कारण मानसिक क्लेश बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को देख-भाल कर ही करेंगे फिर भी सफलता निश्चित नहीं रहेगी। सरकारी दखल बढ़ने से कार्य क्षेत्र पर दवाब रहेगा। हाथ लिए अनुबंध समय पर पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप किसी को भी खुश करने में असफल रहेंगे। काम का बोझ अधिक रहने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी जिससे प्रियजनों से दूरी बढ़ना संभव है। आज आप पुराने कार्यो को पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे इसके बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिजनों की बात मानने में ही भलाई है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी परन्तु मध्यान के बाद दर्द की शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰〰 🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 14 जुलाई 2022 गुरुवार संवत् 2079 मास श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात्रि 08:17 बजे तक रहेगी बाद द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:10 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र रात्रि 08:18 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:14 से 03:58 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जव का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना हित में है । मध्याहन के बाद नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । व्यावसाय मे संभलकर चले । सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । संतानों के विषय में दुविधा रहेंगी ।

वृषभ :~ आपका आज का दिन दिन का प्रारंभ आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा । अन्य व्यक्ति भी जीवन में आ सकते हैं । पर्यटन या प्रवास हो सकता है । भाषा का दुरुपयोग न हो इसका ध्यान रखे , नहीं तो विवाद होगा ।

मिथुन :~ आज आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद का है । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यालय में सहयोग का माहौल रहेगा । मित्रों के साथ पर्यटन होगा । सुरुचिपूर्ण भोजन का अवसर मिलेगा ।

कर्क :~ आज आप प्रतिकूलता में भी परिश्रम से कार्य करें तो अग्रगामी अवसर मिलेंगे । मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल रहेगा । स्वास्थ्य सुधर सकता है । मानसिक स्वस्थ रहेंगे । कार्यालय में सहयोग का माहौल रहेगा । कार्य पूर्ण होंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

सिंह :~ आज आप मानसिक तनाव में रहेंगे । शारीरिक अस्वस्थता होगी । परिवार मे किसी बात पर खटपट हो सकती है । ऐसे में संयम बरते । धन – कीर्ति की हानि होगी । संतानों की चिंता रहेगी ।

कन्या :~ आज आपको बंधु – स्वजनों से लाभ होगा । सम्बंधो में प्रेम और सन्मान होगा । परंतु मध्याहन के बाद चिंतित रहेंगे जिससे शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । निजी सम्बंधों मे मनदुःख का प्रसंग बनेगा । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।

तुला :~ आज आपका शारीरिक – मानसिक स्वस्थ्य बिगड़ सकता है । पारिवारिक झगडे में वाणी संयमित रखे । नकारात्मक मानसिकता से दूर रहे । परिवारिक भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । मध्याहन के बाद मन में ग्लानि दूर हो जाएगी , और आनंद छा जाएगा ।

वृश्चिक :~ आज आपको सुख और संतोष रहेगा । परिवार के साथ सुखद दिन बीतेगा । शुभ समाचार मिलेंगे । मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का माहौल से भ्रांति दूर करे । अनावश्यक खर्च पर संयम बरते । स्वास्थ्य बिगडेगा । विद्यार्थियों को अड़चने आएँगी ।

धनु :~ आज आप आनंद – प्रमोद पर अधिक खर्च करेंगे । स्वभाव उग्र रहेगा । सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ होंगी । मध्याहन के बाद शारीरिक – मानसिक प्रसन्नता और स्वास्थ्य भी अच्छा होगा । मित्रों , स्वजनों की भेंट से आनंदित रहेंगे । परिवारिक वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा ।

मकर :~ आज आपको पुत्र और पत्नी से लाभ होगा । सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन प्रसन्न रहेगा । मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और अस्वस्थ्य अशांत कर देंगे । बातचीत मे भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । मान – हानि हो सकती है ।

कुंभ :~ आज आपको व्यावसाय में लाभ होगा । सन्मानित होंगे । व्यवसाय में बढोत्तरी होगी । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । उगाही से आय बढेगी । संतानों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा ।

मीन :~ आज आप बौद्धिक तथा लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे । नए कार्य आरंभ कर सकेंगे । लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा मे किसी बडे़ प्रतिष्ठान मे भेंट होगी । विदेशी मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल – जोल रहेगा । शरीर में उल्लास और थकान दोनों रहेगी । ( डॉ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *