
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई समय से अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर देशभर के तमाम लोग और सेलेब्स चिंता में हैं. हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहा है. कॉमेडियन के करीबी दोस्त और उनके परिवारवाले लगातार उनके हेल्थ की अपडेट लोगों के साथ साझा कर रहे हैं. राजू श्रीवास्तव के दोस्त शेखर सुमन भी सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट देते रहते हैं. उन्होंने फिर एक बार राजू की हेल्थ को लेकर बड़ी अपडेट दी है जिसके बाद शायद लोग थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं.
शेखर सुमन कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के करीबी रहे हैं. जबसे राजू की तबियत बिगड़ी है वो लगातार उनकी सेहत को लेकर लोगों को अपडेट दे रहे हैं और उनके लिए दुआएं मांगने को कह रहे हैं. इसी बीच उन्होंने राजू को लेकर ऐसा अपडेट दिया है जिसे सुन लोग थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं.
शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा- ‘राजू के परिवार के सदस्यों के अनुसार आज का अपडेट..उसके अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. हालांकि वो अभी भी बेहोश हैं. डॉक्टर कह रहे हैं उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. महादेव की कृपा. हर हर महादेव.’
वहीं राजू के मैनेजर ने भी बड़ा अपडेट दिया था. राजू श्रीवास्तव के मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि वो ब्रेन डेड नहीं हैं, कोमा-सेमी कोमा की स्थिति में हैं.
बता दें कि बीते दिन राजू श्रीवास्तव का हाल-चाल पूछने मशहूर कॉमेडियन एक्टर जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी एम्स हॉस्पिटल पहुंचे थे. उन्होंने राजू के परिवार मुलाकात कर राजू श्रीवास्तव के सेहत की जानकारी ली और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की थी.