इंदौर : शुक्रवार को नाले में बहे दो बच्चों में से एक का शव बरामद – देखे विडीओ

इंदौर के रावजी बाजार और छावनी इलाके के बीच बने एक नाले में शुक्रवार दोपहर दो मासूम बच्चे बह गए थे। देर रात तक टीमें बच्चो को नही ढूंढ सकी थीं। शंकरबाग की बस्ती में रहने वाले 9 और 7 साल के दो बच्चे यश बंसल और उसका छोटा भाई कृष बंसल नाले में बह गए थे। रावजी बाजार थाने के टीआई प्रीतम सिंह के अनुसार शनिवार दोपहर एसडीआरएफ की रेसक्यू टीम ने यश बंसल का शव नाले में से निकाल लिया है। उसके छोटे भाई की तलाश अब भी जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *