
चार दिन पहले छावनी मंडी नाले में बहे मासूम क्रिश का शव मिल गया है। इंदौर से बहते हुए सांवेर इलाक़े की खान नदी में उसका शव पुलिस ने बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को शंकरबाग निवासी रामबाबू बंसल के दो बेटे यश बंसल (9) और क्रिश बंसल (7) घर के पीछे नाले में बहे थे। रविवार को यश का शव हाथीपाला क्षेत्र के नाले की गाद में फंसा मिला था, लेकिन क्रिश चार दिन बाद भी नहीं मिल पाया था।