इंदौर। सड़क हादसे में डॉक्टर के बेटे की मौत।

इंदौर में तेजाजी नगर बाइपास पर एक सड़क हादसे में लॉ के स्टूडेंट की मौत हाे गई। वह सोमवार देर शाम कॉलेज से घर आ रहा था। इसी दौरान उसकी कार को एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल हालत में स्टूडेंट को पहले एमवाय फिर सुयश अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक घटना रालामंडल के आगे डीमार्ट के पास की है। हर्ष (29) पिता डॉक्टर रामप्रसाद सिसोदिया निवासी मयूर नगर अपनी कार से सेज यूनिवर्सिटी से घर की ओर आ रहा था। तभी हादसा हो गया। हर्ष भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन जिलाध्यक्ष था।

रिश्तेदार विनोद ने बताया कि हर्ष सेज यूनिवर्सिटी से LLB सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जनरल फिजीशियन हैं। परिवार में छोटी बहन है। हर्ष राजनीति में भी एक्टिव था। उसे कुछ दिन पहले भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। वहीं ताइक्वांडो और कराटे में भी उसे नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *