मुकेश अंबानी के घर फिर से गूंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने दिया बेटी को जन्म ।

 

एशिया के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी  के घर फिर से किलकारी गूंजी है. उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी  एक बार फिर पिता बने हैं और एंटीलिया में एक बच्ची ने एंट्री ली है. आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी  ने एक बच्ची को जन्म  दिया है. गौरतलब है कि आकाश और श्लोका के दूसरी बार माता-पिता बने हैं और इससे पहले उनका एक बेटा पृथ्वी भी है.

सुर्खियों में थीं दोबारा पेरेंट बनने की खबरें

बीते दिनों नीता मुकेश अंबानी के नाम पर एक कल्चरल सेंटर (NMACC) की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. जिनमें श्लोका अंबानी का बेबी बंप नजर आ रहा था. इसके बाद उनके दोबारा मां बनने की खबरें सुर्खियों में थीं. अब उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है

2019 में हुई थी आकाश-श्लोका की शादी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी मार्च 2019 में हुई थी. श्लोका औऱ आकाश दोनों बचपन के दोस्त भी हैं. दिग्गज हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका शादी के सालभर बाद मां बनी थीं. 10 दिसंबर 2020 को एंटीलिया में पृथ्वी अंबानी के रूप में अंबानी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य की एंट्री हुई थी. अपने दादा मुकेश अंबानी के चहेते पृथ्वी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिनमें दादा-पोते की बॉन्डिंग देखते ही बनती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *