इंदौर। पांच नंबर विधानसभा में दावेदारी की लड़ाई सडक़ पर आई, युवा मोर्चा नेता के होर्डिंग्स और पोस्टर पर हमला

पांच नंबर विधानसभा में जिस तरह से दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसकी लड़ाई शिकवा-शिकायतों और सोशल मीडिया से बाहर निकलकर अब सडक़  पर आ गई है। एक दावेदार द्वारा लगातार क्षेत्र में किए जा रहे हेल्थ कैम्प के आयोजन के होर्डिंग्स और पोस्टर कल किसी ने फाड़ डाले।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष और नगर पदाधिकारी मुकेशसिंह राजावत अपनी संस्था देवपंथ के माध्यम से पांच नंबर विधानसभा में हर सप्ताह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस शिविर के मार्फत वे पांच नंबर विधानसभा में अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। हालांकि उनका नाम पिछली बार नगर अध्यक्ष के लिए भी उछला था, लेकिन उस समय पार्टी ने गौरव रणदिवे को अध्यक्ष बना दिया था। अब उनके समर्थक विधानसभा टिकट को लेकर भाजपाइयों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड क्रमांक 48 में भाजपा पार्षद विजयलक्ष्मी गौहर के वार्ड में 4 सितम्बर सोमवार को आंखों की जांच का कैम्प रखा है। उसी के प्रचार के लिए उन्होंने लालाराम नगर, गीता भवन क्षेत्र में होर्डिंग्स-पोस्टर लगाए थे, लेकिन कल किसी ने ये फाड़ डाले और उनके फोटो को ही निशाना बनाया गया। इस मामले में राजावत आज अपने समर्थकों के साथ पलासिया थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *