
★ *फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले गैंग के सरगना शुभम नेपाली व उसके साथी, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में।*
★ *आरोपियों से अवैध पिस्टल एवं चाकू भी जप्त।*
★ *मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ भागने की फिराक में था बड़वानी।*
इंदौर । पुलिस थाना द्वारकापुरी पर दिनांक 14.09.23 को फरियादी सुरज नाथ निवासी दिग्विजय मल्टी इन्दौर के द्वारा रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 13.09.23 की रात 11.30 बजे 3-4 अज्ञात बदमाश दिग्विजय मल्टी व विदुर नगर के बीच आकर झगडा किये व चाकू लहराकर तथा पिस्टल से हवाई फायर कर सनसनी फैलाई थी, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
घटना की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-4 आर के सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा द्वारा तत्काल आरोपीयो की पहचान कर गिरफ्तारी के आदेश दिये गए। जिसके अनुक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा नीति दण्डोतिया द्वारा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय के नेतृत्व में थाना द्वारकापुरी की पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश करने व गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। जिस पर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपी गिरिश महावर उर्फ सोनू, शक्ति तोमर व अमन भालसे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उन्होने घटना में अन्य साथी शुभम उर्फ नेपाली यादव व उसके दो और अन्य साथी राहुल मराठा व रोशन राठौर के नाम बताये थे।
उक्त सभी फरार आरोपियों की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया। टीम द्वारा लगातार आरोपी शुभम व उसके साथी की रेकी की गई एवं लगभग 10-15 स्थानों पर दबीश दी जिसमें आज सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान आरोपी केट के पीछे सुखनिवास गांव के पीछे छिपे हुये थे जिन्हें आरोपी शुभम अपने गांव ठिकरी जिला बड़वाली लेकर भागने के फिराक में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा *तीनों आरोपियों 1.शुभम उर्फ नेपाली यादव निवासी श्रद्धा सबुरी कॉलोनी इंदौर, 2. रोशन उर्फ सिंधी राठौड़ निवासी श्रद्धा सबुरी कॉलोनी, 3. राहुल राव मराठा निवासी ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर* को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शुभम नेपाली से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल एवं आरोपी रोशन राठौर से एक धारदार चाकू जप्त किया गया एवं आरोपी के अन्य साथी *4. हरि सिंह चौहान निवासी ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर* को जो इनको सहयोग कर रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय, उनि अशरफ अली अंसारी, प्रआर पंकज सावरिया, प्रआर उदयभान सिंह, आर. मोहन जर्मेश, आर. अनुराग, आर. धर्मेन्द्र, आर. आशीष शुक्ला (सायबर) आर. सरदार चालक प्रआर, अमरपाल, चालक प्रआर मनीष आर. उदय आर,धर्मेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।