
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के बीच कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का बड़ा बयान आया है. उन्होंने 2 अक्टूबर को इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और चुनाव के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कैलाश विजयवर्गीय जी मुझे हलुआ नेता समझते हैं. इसलिए मेरे सामने चुनाव लड़ने आए हैं. वे हेलीकॉप्टर नेता हैं. जनता हेलीकॉप्टर की तरह ही उड़ा देगी. मैं देश के नंबर वन नेता कैलाश विजयवर्गीय जी को 1 लाख वोट से हराऊंगा चुनाव. बता दें, इंदौर की विधानसभा नंबर 1 से शुक्ला और विजयवर्गीय आमने-सामने हैं. यह सीट प्रदेश की हॉट सीटों में से एक है।