इंदौर। टीआई मॉल के चेंजिंग रूम में महिला कर्मचारी से रेप

इंदौर के एक मॉल में 35 साल की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्टोर के कर्मचारी के खिलाफ युवती ने शादी के नाम पर रेप करने के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है।

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक घटना एमजी रोड के टीआई मॉल के लुई फिलिप्स स्टोर के चेंजिग रूम की है। यहां पर तन्मय पुत्र नितिन कुराड़े निवासी मोती तबेला ने महिला के साथ के साथ कई बार रेप किया। महिला ने बताया कि वह भी यहां काम करती थी।

इस दौरान तन्मय ने दोस्ती कर उसके साथ गलत काम किया। बाद में उसे अनुसूचित जाति का कहकर शादी करने से इंकार कर दिया। तन्मय कई माह से उसके साथ गलत काम करते आ रहा था। इस मामले में तुकोगंज पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *