इंदौर। इंदौर में इवेंट संचालक की सड़क हादसे में मौत, घर आते समय हुआ हादसे का शिकार

इंदौर में इवेंट संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रात में वह अपने घर आ रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को एमवाय अस्पताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक घटना गड़बड़ी पुलिया के यहां की है। शनिवार रात करीब 1 बजे यहां उदित(22) पुत्र तिलेन्द्र जैन निवासी गोपुर चौराहे की मौत हो गई।

उदित बाइक से घर आ रहा था। हादसे के बाद रात में ही उसके दोस्त उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उदित इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा काम करता है। उसके परिवार में एक छोटा भाई प्रॉपर्टी का काम करता है। परिवार में माता-पिता हैं।

राउ में पार्टी से मिलने गया था

परिवार के मुताबिक उदित ने शादी को लेकर इवेंट का काम लिया। जिसमें पार्टी से मिलने राउ गया। उसके बाद स्पोर्टस बाइक थी। उसी बाइक से वह आ रहा था। परिवार के मुताबिक उसकी बाइक का नियत्रण बिगड़ा। जिसमें वह डिवाईडर से टकराते हुए पोल में जा घुसा। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *