मुख्यमंत्री मोहन यादव का ये वीडियो हो रहा है खूब वायरल – देखे VIDEO

Mohan Yadav with Father: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को अब CM पद की ज़िम्मेदारी संभालते हुए लगभग एक महीने का वक़्त हो चुका है. इस दौरान उन्होंने लगातार बड़े फैसले भी लिए और राजनीतिक कामों में व्यस्त भी रहे. लेकिन इसी बीच समय मिलते ही मोहन यादव अपने परिवार से मिलने के लिए पहुंचे. इस दौरान सीएम यादव का अलग अंदाज़ नज़र आया.

सीएम ने पिता को पहनाई जैकेट

अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने पिता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. मोहन यादव का उनके पिता के साथ बैठकर चर्चा करते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें पिता-पुत्र का एक भावुक और अनमोल रिश्ता नज़र आ रहा है. वीडियो में सीएम यादव अपने पिता को ठंड से बचाने के लिए अपने हाथों से जैकेट पहनाते हुए नज़र आ रहे हैं और उनसे स्वस्थ रहने और ध्यान रखने की भी बात कह रहे हैं.

दरअसल मोहन यादव कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हुए थे जिसमें व्यस्तताओं से समय निकालकर उन्होंने अपने पिता से बैठकर मुलाकात और बातचीत भी की. अब सोशल मीडिया पर पिता-पुत्र का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बेटे को देखकर खिला पिता का चेहरा

दरअसल पिछले एक महीने से लगातार मोहन यादव राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थे. इस बीच में उन्होंने कई समीक्षा बैठकें लीं, कई अलग-अलग जगहों का उन्होंने दौरा भी किया और प्रदेश की कमान संभालते ही वह लगातार काम में लग गए. इस दौरान उनको जैसे ही समय मिला तो उन्होंने सबसे पहले अपने परिवार के लिए समय निकाला और वह अपने पिता से मिलने पहुंचे. वीडियो में उनके पिता के चेहरे से साफ झलक रहा है कि बेटे के मिलने आने से उन्हें कितनी खुशी मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *