इंदौर। केटरिंग का काम कर लौट रहे 16 साल के बच्चे को स्कापिर्यो ने मारी टक्कर; हुई मौत

इंदौर के बजरंगपुरा में रहने वाले 16 साल के रोहन डामोर की हादसे में मौत हो गई। रोहन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने स्कार्पियों जब्त की है। ड्रायवर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक घटना एमराल्ड स्कूल के पास की है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे यहां रोहन (16) पुत्र श्यामलाल डामोर को स्कापिर्यो वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद रोहन को उपचार के लिए एमवाय भेजा गया। यहां मंगलवार को मौत हो गई। रोहन केटरिंग का काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से आ रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने हादसे के बाद ही कार जब्त कर ली है।

माता पिता का था इकलौता सहारा

रोहन के पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। एक साल से रोहन सर्विस केटरर्स के पद पर काम कर रहा था। रोहन के परिवार में उसकी दो बहने हैं। रोहन के परिवार के लोगो ने बताया कि वह दो दिन से महू में था। वहीं से वापस अपने घर आ रहा था। पुलिस के मुताबिक अभी रोहन का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *