सोशल मीडिया पर दिखा भारतीय क्रिकेटरो का जलवा, बीसीसीआई अवॉर्ड शो में स्टाइलिश लूक में आए नज़र – देखें VIDEO

BCCI Awards 2024: बीसीसीआई (BCCI) ने एक समारोह में 2019-20 सत्र के लिए शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया. भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को भी ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किए गए तो वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया. अवार्ड समारोह में गिल से लेकर रोहित शर्मा को भी पुरस्कार मिला. बता दें कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित समारोह में भारतीय क्रिकेटर काफी Stylish Look में नजर आए हैं, सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का जलवा देखने को मिल रहा है. फैन्स अपने मनपसंद क्रिकेटरों को स्टाइलिश अंदाज में देखकर गदगद हैं.

 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी से लेकर कोच राहुल द्रविड़ भी अवार्ड समारोह में काफी स्टाइलश लुक में नजर आए हैं. क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर अवार्ड नाइट की कई तस्वीरें शेयर की है जिसपर फैन्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं. बता दें कि अवार्ड नाइट में विराट कोहली मौजूद नहीं थे. दरअसल, कोहली निजी कारणों के कारण अवार्ड नाइट में शामिल नहीं हो पाए थे.

 

 

 

 

पुरस्कारों की सूची (Full list of BCCI award winners)

कर्नल सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड: रवि शास्त्री, फारूक इंजीनियर (2019-20)। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार: शुभमन गिल (2022-23), जसप्रीत बुमराह (2021-22), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-20)।

सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: दीप्ति शर्मा (2019-20, 2022-23), स्मृति मंधाना (2020-21, 2021-22)।

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष): मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्षर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22), यशस्वी जयसवाल (2022-23)।

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला): प्रिया पुनिया (2019-20), शेफाली वर्मा (2020-21), एस मेघना (2021-22), अमनजोत कौर (2022-23)।

दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (2022-23): सर्वाधिक रन: यशस्वी जयसवाल; सर्वाधिक विकेट: आर अश्विन।

एकदिवसीय में सबसे अधिक रन (महिला) : पुनम राउत (2019-20), मिताली राज (2020-21), हरमनप्रीत कौर (2021-22), जेमिमा रोड्रिग्स (2022-23)।

एकदिवसीय में सबसे अधिक (महिला): पूनम यादव (2019-20), झूलन गोस्वामी (2020-21), राजेश्वरी गायकवाड़ (2021-22), देविका वैद्य (2022-23)।

घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: केएन अनंतपदमनाभन (2019-20), वृंदा राठी (2020-21), जे मदनगोपाल (2021-22), रोहन पंडित (2022-23)।

घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई (2019-20)

लाला अमरनाथ पुरस्कार: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: बाबा अपराजित (2019-20), ऋषि धवन (2020-21, 2021-22), रियान पराग (2022-23)

लाला अमरनाथ पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: मणिशंकर मुरा सिंह (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), सारांश जैन (2022-23)

माधवराव सिंधिया ट्रॉफी: रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: राहुल दलाल (2019-20), सरफराज खान (2021-22), मयंक अग्रवाल (2022-23)

माधवराव सिंधिया ट्रॉफी: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: जयदेव उनादकट (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), जलज सक्सेना (2022-23)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: हर्ष दुबे (2019-20), एआर निषाद (2021-22), मानव चोठानी (2022-23)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: पी. कनपिल्लेवार (2019-20), मयंक शांडिल्य (2021-22), दानिश मालेवार (2022-23)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: अंकुश त्यागी (2019-20), हर्ष दुबे (2021-22), विशाल जयसवाल (2022-23)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: पार्थ पालावत (2019-20), वाईवी राठौड़ (2021-22), क्षितिज पटेल (2022-23)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *