भोपाल। नर्स के साथ चुंबन लेने वाले डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश दो दिन में रद्द, सीएम सचिवालय में बनाए गए थे अवर सचिव

BHOPAL. मध्यप्रदेश में सीएम सचिवालय में अवर सचिव बनाए गए डॉ. राजू निदारिया की नियुक्ति का आदेश रद्द कर दिया है।

सीएम मोहन यादव ने डॉ. राजू निदारिया की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसी भी नियुक्ति के पहले संबंधित व्यक्ति के बारे में प्रमुखता से छानबीन करने का आदेश भी दिया।

डॉ. राजू निदारिया की नियुक्ति का आदेश रद्द

डॉ. राजू के चुंबन कांड का खुलासा मंगलवार दोपहर को एक आदेश जारी हुआ था। इसमें शाजापुर में पदस्थ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजू निदारिया को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव के रूप में पदस्थ किया गया था। डॉ. निदारिया की पोस्टिंग के ऑर्डर के बाद सबसे पहले उनके चुंबन कांड का खुलासा किया। दरअसल, डॉ. राजू निदारिया का करीब 4 साल पहले नर्स को किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

उस वक्त भी जांच में फंसे थे डॉ. निदारिया

डॉ. निदारिया का किस वाला वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसकी जांच CMHO डॉ. ML मालवीय ने की थी। कोरोना काल में डॉ. निदारिया का चयन संक्रमण से जूझने को लेकर बनाई गई टीम में किया गया था, लेकिन चुंबन कांड की वजह से विवाद बढ़ने पर उसे निरस्त कर दिया गया।

चुंबन कांड के 2 साल बाद जब उन्हें शाजापुर का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया, तब कांग्रेस ने इस मुद्दे को खूब उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *