फेसबुक लाइव चैट के दौरान शिवसेना नेता के बेटे की हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली – देखें VIDEO

मुंबई: मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट (Uddhav Thackeray Faction) के नेता और पूर्व विधायक विनोद घोषालकर (Vinod Ghosalkar) के बेटे की हत्या कर दी गई. अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar)गुरुवार को फेसबुक लाइव चैट (Facebook live Chat) में चर्चा कर रहे थे. हमलावर ने इसी दौरान उनपर गोली चलाई. आरोपी ने अभिषेक पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोलियां मारी. दोनों की मौके पर मौत हो गई है. पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मृतक आरोपी की पहचान मौरिस नोरोन्हा के रूप में हुई. वह मॉरिस भाई के नाम से जाना जाता था. बताया जा रहा है कि हमला मॉरिस के ऑफिस में हुआ. मॉरिस ने ही अभिषेक घोषालकर को अपने ऑफिस में फेसबुक लाइव चैट पर चर्चा के लिए बुलाया था.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी. हालांकि, कुछ असहमति के बाद हाल ही में उनका समझौता हुआ था. शुक्रवार को मॉरिस ने अभिषेक घोषालकर को अपने ऑफिस के एक इवेंट पर बुलाया था. इस इवेंट फेसबुक लाइव चैट के जरिए वेबकास्ट किया जा रहा था. इसी दौरान मॉरिस ने अभिषेक को मारी मार दी और खुद की भी जान ले ली. मॉरिस के गोली मारने की वजह अभी साफ नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *