इंदौर। क्लीनिक से घर लौट रही डेंटल डॉक्टर से हुई लूट, CCTV में कैद हुई वारदात – देखें VIDEO

इंदौर में क्लीनिक से घर लौट रही डेंटल डॉक्टर से हुई लूट के मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना बुधवार रात 9.15 बजे की है। गुरुवार दोपहर तक मामले में किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। पता चला है कि लुटेरे बाइक से आए और गले की चेन पर झपट्टा मार दिया।

चेन पर हाथ पड़ते ही महिला डॉक्टर ने भी एक तरफ से चेन पकड़ ली। खींचतान में चेन टूट गई और बदमाश डॉक्टर का हौंसला देख डरकर भाग गए। यह पूरा दृश्य वीडियो में भी नजर आ रहा है। महिला डॉक्टर का नाम पूजा (31) पति आनंद गुप्ता है। वह इंदौर के महालक्ष्मी नगर की रहने वाली है।

रोज की तरह बुधवार रात को भी वह क्लीनिक से घर लौट रही थी। इस दौरन वह मोबाइल पर बात करते हुए आ रही थी। कॉलोनी के एक मोड़ पर बाइक से आए दो बदमाश उन पर पहले से नजर रख रहे थे। जैसे ही महिला मुड़ी एक बदमाश बाइक से उतरा और चेन खींचने लगा। अचानक हुए हमले के बावजूद महिला डरी नहीं और बदमाश से भिड़ गई।

विरोध के बीच चेन खींचतान में टूट गई। बदमाश यह देखकर आगे खड़े बाइक सवार साथी के पास भागा और दोनों चले गए। अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *