इंदौर। पिता का हाथ थामे खड़ी चार साल की मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, CCTV में कैद हुई घटना – देखें VIDEO

इंदौर के पास हातोद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पिता के साथ सड़क किनारे खड़ी 4 साल की बच्ची पर सामने से कार चढ़ा दी। उसके बाद मौके से गाड़ी भगा ले गया। गांव वालों के पीछा करने पर वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसा मंगलवार का है। इसका सीसीटीवी बुधवार दोपहर सामने आया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना हातोद के कुम्हार मोहल्ले की है। चार साल की जैनब अपने पिता नवाब के साथ पैदल घर आ रही थी। इस दौरान दो कार क्रॉस हुई। जैनब के पीछे से आ रही कार ने सामने ठेला खड़ा होने पर ब्रेक मारा।

कारें आते-जाते देख पिता बेटी को लेकर रोड किनारे खड़े हो गए। तभी ठेले को क्रॉस करते हुए आरोपी ड्राइवर अनिल गौड़ ने अचानक कार को 45 डिग्री तक तेज रफ्तार के साथ मोड़ दिया। एक्सीलेटर दबाए रखा। इससे 4 कदम की दूरी पर खड़े पिता-पुत्री पर गाड़ी सामने से चढ़ गई।

कुछ इंच का फासला रहने से पिता नवाब झटके से दूर फिंका गए। कार पूरी तरह बच्ची जैनब को कुचलते हुए दीवार से जा टकराई। ड्राइवर यहीं नहीं रुका और वापस गाड़ी मेन सड़क पर लाकर भगा ले गया। घटना के बाद पिता तत्काल घायल बेटी को गोद में उठाकर कार के पीछे भागा।

गांव के लोग भी साथ में दौड़े। एक ने कार पर पीछे से पत्थर मारकर रुकने की चेतावनी दी लेकिन ड्राइवर नहीं माना। बाद में कुछ दूर आगे जाकर उसने कार छोड़ दी और फरार हो गया। पुलिस ने कार चला रहे अनिल भोई को बुधवार को गिरफ्तार कर कार MP09ZH8104 भी जब्त कर ली है।

हादसे को इन 5 जिप तस्वीरों के जरिए समझिए

दृश्य 1: कुम्हार मोहल्ले में दो कार आमने-सामने आई। इसी बीच पिता अपनी बेटी के साथ रोड क्रॉस करता है।

दृश्य 2: क्रॉसिंग के दौरान दाएं तरफ से आई कार साइड देने के लिए ठेले के किनारे जाकर हल्की से रुकती है।

दृश्य 3: फिर ठेले से आगे बढ़ते ही वह कार अचानक 45 डिग्री पर रफ्तार से मुड़ी। वहां खड़ी बच्ची पर चढ़ गई।

दृश्य 4: बच्ची को कुचलने के बाद कार ड्राइवर भागता है। पिता बच्ची को गोद में लेकर पीछा करता है

दृश्य 5: चीख पुकार मचने पर गांव के लोग भी कार वाले के पीछे भागते हैं। कुछ लोग पत्थर उठाकर भागे।

आरोपी ड्राइवर अनिल कैलाश भोई। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *