भिंड में होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने घर में घुसकर मारीं 6 गोलियां; सीसीटीवी फुटेज में नजर आये आरोपी – देखे VIDEO

भिंड में एक होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने शुक्रवार तड़के 4.50 बजे घर में घुसकर 6 गोलियां मारीं। एसपी असित यादव ने बताया कि दो आरोपी की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी नजर आए हैं। दोनों ने होटल में कमरा बुक किया था।

पुलिस ने बताया कि होटल कारोबारी विनोद जैन का बेटा प्रणाम जैन (22) घर के चौथे माले पर अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान हमलावर आए और उस पर लगातार फायर कर भाग गया। प्रणाम घायल हालत में दूसरे कमरे में सो रहे परिजन के पास पहुंचा और वहीं गिर पड़ा। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा था कि आरोपियों का होटल संचालक के बेटे से पुराना विवाद था। दोनों दहरा के पुरा फूप थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इधर, हत्या के विरोध में व्यापार महासंघ ने बाजार बंद की घोषणा की है। इसके बाद से ही बाजार की दुकानें बंद हो गईं।

प्रणाम की हत्या की सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचने लगे हैं।

वारदात के दौरान घर में ही था परिवार

शहर के मुख्य बाजार में विनोद जैन का पन्ना होटल और रेस्टोरेंट है। इसी होटल की चौथी मंजिल उनका परिवार रहता है। वारदात के दौरान सभी लोग घर में अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। एडिशनल एसपी संजीव पाठक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई।

पीछे के रास्ते से आए हमलावर

प्रणाम की बहन प्रांशी जैन ने बताया, सुबह हम लोग सो रहे थे, तभी भैया खून से लथपथ बाहर निकले थे। शोर सुनकर सभी जाग गए। उनके शरीर में 6 गोलियां लगी हुई थीं। उन्होंने बताया कि हमलावर पीछे के रास्ते से आए और गोली मारकर भाग गए।

होटल की चौथी मंजिल पर घर है। इसी कमरे में प्रणाम की गोली मारकर हत्या की गई।

आखिर चौथी मंजिल पर कैसे पहुंचे हमलावर

पुलिस को शक है कि हत्या प्रणाम के किसी नजदीकी ने की है, जिसे होटल और घर के बारे में पूरी जानकारी है। परिजन का कहना है कि आरोपी पीछे से टीन शेड के रास्ते से आए और वहीं से भागे हैं, पुलिस यहां छानबीन कर रही है। होटल के पीछे मकान और एक गली है। अब तक इस रास्ते पर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

होटल और रेस्टोरेंट काम देखता था प्रणाम

परिजन ने बताया कि प्रणाम अपने पिता के साथ होटल और रेस्टोरेंट का काम देखता था। वह दो भाई हैं। प्रणाम तीन भाई-बहन है। उससे छोटे संस्कार और प्रांशी हैं। माता-पिता समेत परिवार में कुल पांच सदस्य है।

कमरे से बाहर निकलते समय प्रणाम खून से लथपथ था, जिसके छींटे फर्श पर पड़े हैं।

जैन परिवार की तीन मंजिला होटल है। ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट है।
ये जैन परिवार के घर के पीछे का हिस्सा है। परिवार का कहना है कि इसी रास्ते से हमलावर घर में घुसे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *