होटल में खाना खाने बैठे युवक की सरेआम हत्या, पहले मारी गोली…फिर धारदार हथियार वार; CCTV में कैद हुई वारदात – देखें VIDEO

पुणे: पुणे में एक दिल दलहा देने वाली वारदात हुई है. दरअसल, होटल में खाना खाने बैठे एक युवक को पहले गोली मारी गई और फिर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार से 6-7 हमलावर बाहर निकले और उन्होंने पहले युवक को गोली मारी और फिर धारदार हथियार से कई बार उसके ऊपर वार किया.

जानकारी के मुताबिक मृतक अपने दोस्तों के साथ होटल में डिनर करने के लिए आया था. यह घटना शनिवार रात को करीब 8 बजे हुई थी. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि यह दो गुटों के बीच गैंगवार का नतीजा रहा है. मृतक का नाम अविनाश बालू धनवे बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 34 वर्ष थी. वह पेशे से प्रोपर्टी डीलर था.

यह वारदात पुणे सोलापुर एक्सप्रेसवे पर स्थित होटल जगदम्बा में हुई है. मामले की जांच के लिए पुलिस ने 5 की टीम बनाई है और हत्यारों की तलाश की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *