उज्जैन। भारत भ्रमण पर आए ब्रिटिश यू-ट्यूबर को भांग की लस्सी पीना पड़ा महंगा, तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती – देखें VIDEO

भारत भ्रमण पर आए एक ब्रिटिश यू-ट्यूबर को उज्जैन में भांग की लस्सी पीना महंगा पड़ गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे भर्ती कराना पड़ा। अपने साथ हुए इस वाकये का उसने एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वह रोते हुए किसी से अपनी परेशानी शेयर कर रहा है।

करीब 10 दिन पहले ब्रिटिश यू-ट्यूबर सैमुअल निकोलस उज्जैन पहुंचे थे। वे यूट्यूब पर अपना ट्रेवल पेज पर सेम पेपर नामक हैंडल से वीडियो शेयर करते हैं। निकोलस ने उज्जैन में महाकाल मंदिर शिप्रा नदी सहित कई जगह सैर करते हुए वीडियो बनाए।

उसने महाकाल मंदिर के सामने भांग की दुकान पर से लस्सी बनाने की प्रक्रिया और खुद लस्सी पीते हुए वीडियो शेयर किया। इ इतनी तबियत बिगड़ गई की उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, उसने अस्पताल से अपना एक वीडियो बनाकर डाला।

जिसमें वो अस्पताल में भर्ती है और किसी महिला से अपनी बात शेयर करते हुए भांग की लस्सी बनाने वाले और अस्पताल की लापरवाही की बात बता रहा है। वही महिला भी उसे भांग नहीं पीने की सलाह देने की बात याद दिलाते हुए बता रही है कि अगर तुम वो नहीं पीते तो अस्पताल में भर्ती नहीं होते।

रोने लगा यूट्यूबर

निकोलस ने अपना वीडियो रोते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अस्पताल के बेड पर उपचार करा रहा है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए रोता जा रहा है। इस बीच कुछ नर्स और डॉक्टर उसे समझा भी रहे हैं। निकोलस के इस वीडियो को 5 दिन पहले अपलोड किया था जिसे अब तक 47 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *