इंदौर। भंवर कुआ में मूर्ति स्थापना और गरबा आयोजन निरस्त, बजरंग दल का आरोप – लव जिहाद फैला रहा है आयोजन;

भंवर कुआ स्थित आयोजन स्थल को पुलिस ने खाली करा दिया है।

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में होने वाला मूर्ति स्थापना और गरबा आयोजन बुधवार को निरस्त हो गया। इस संबंध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं नेआयोजक पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच की और आयोजन स्थल से टेंट, जगह-जगह लगे पोस्टर भी हटवा दिए। भंवरकुआ टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि बजरंग दल रामेश्वर जिले के राम दांगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में शिकायत की थी।

दांगी ने पुलिस से शिकायत की है कि भावना नगर में पिछले कई सालों से फिरोज खान शिखर गरबा मंडल के नाम से नौ दिवसीय मूर्ति स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करता है। यह आयोजन लव जिहाद को बढ़ाने देने के लिये किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी लगी है।

आयोजन के पोस्टर भंवर कुआ चौराहे सहित अन्य जगहों पर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा विधायक मधु वर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं के फोटो भी लगाए गए हैं।

राम दांगी ने बताया कि जो मूर्ति पूजा पर विश्वास नहीं करते वह विधि विधान से किस तरह से नौ दिन पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को ही बजरंग दल इस तरह के आयोजनों में वर्ग विशेष के लोगों की एंट्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर चुका है।

चेतावनी के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए यह आयोजन पुलिस प्रशासन ने देर रात निरस्त कर दिया। यहां पहुंचकर पुलिस ने टेंट और अन्य सामान हटवाया। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली गई थी।

आयोजक फिरोज खान बोले – मैं 35 साल से यहां से जुड़ा हूं, कभी दिक्कत नहीं आई।

बुर्के जैसी ड्रेस माता मूर्ति को पहनाने पर बवाल:हिंदूवादी थाने पहुंचे; पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की।

इंदौर के खजराना इलाके में मूर्ति कलाकारों द्वारा माता की मूर्ति को बुर्के जैसी ड्रेस पहनाने की सूचना पर हिंदूवादियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद हिंदूवादियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मूर्तिकार और मूर्ति को नौ दिनों के लिए स्थापित करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। घटना बुधवार देर शाम की है।

टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक हिंदूवादी नेता लक्की रघुवंशी ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंच कर खजराना इलाके में रहने वाले बंगाली कारीगर द्वारा बुर्के वाली माताजी बनाने की शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की तो बुर्के जैसी बात नही मिली। लेकिन मूर्तिकार को थाने में लाकर पूछताछ की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *