इंदौर। सयाजी होटल में लाखों के गबन मामले में ऑपरेशन डायरेक्टर और मैनेजर पर केस दर्ज: बर्थडे, कॉकटेल और सगाई पार्टी का बिल रखा अपने पास; शराब की बोतलें भी चुराई

इंदौर के विजयनगर पुलिस ने एनराईज बाय सयाजी में हुए लाखों के गबन को लेकर होटल के ऑपरेशन डायरेक्टर और मैनेजर पर केस दर्ज किया है। प्रकरण में करीब 62 लाख से ज्यादा के गबन के आरोप लगे हैं। शिप्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इन अफसरों ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर बर्थडे, कॉकटेल और सगाई पार्टी में प्लेटों से सर्व होने वाले बिल का पेमेंट हाथों हाथ बांट लिया। इतना नहीं उन्होंने यहां से शराब की बोतलें भी चुराईं।

शिप्रा होटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मुख्य कॉर्पोरेट ऑफिस विजय नगर में है। कंपनी सयाजी नाम से होटल की चैन संचालित करती है। इसका एक होटल एनराईज बाय सयाजी राऊ के नजदीक पिगडंबर में है।

पुलिस की जांच में आरोपियों ने माना कि वे कस्टमर्स को ज्यादा सुविधाएं देकर कम रुपए का बिल बनाते थे। वास्तविक बिल में कस्टमर्स को छूट देकर कुछ रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराते थे। मैनेजर ओर ऑपरेशन डायरेक्टर भी इस मामले में लिप्त थे।

वे अन्य कर्मचारियों को लालच देकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। विजय नगर पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।

दिसंबर 2023 में कंपनी के ऑडिट में हुआ खुलासा

पूरे मामले का खुलासा 2023 के ऑडिट में हुआ। ऑडिट के दौरान कंपनी के सीए पवनदीप ने जांच में पाया कि होटल के सीनियर कर्मचारियों होटल जूनियर स्टाफ के साथ मिलकर गबन किया। इसमें कर्मचारी मुकेश वर्मा, सुनील पाल, विजय कुमार उपाध्याय, चंदन सिंह और अन्य लोगों के नाम सामने आए।

– 3 अक्टूबर को बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें एक कस्टमर ने 20 प्लेट का बिल चुकाया। यह पैसा मैनेजर विक्रम, दिलीप पाल, मुकेश वर्मा और चंद्रकांत ने आपस में बांट लिया।

– 22 अक्टूबर 2023 को हुए एक सगाई प्रोग्राम के 60 हजार रुपए भी शिवकांत ने सुनील शर्मा, प्रमेश पाल, गोपाल और कान्हा गुर्जर के साथ बांट लिए। इसके अलावा कई आयोजनों से इसी तरह उन्होंने रु़पए की चोरी कर उसे आपस में बांट लिया।

– 5 दिसंबर 2023 को होटल में आयोजित शादी से सुनील पाल ने 6 बोतल शराब गायब कर दी। इसे भी उसने अपने साथियों के साथ आपस में बांट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *