जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, आर्टिकल 370 को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों में जमकर हाथपाई – देखें VIDEO

जम्मू एव कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को जमकर बवाल हो रहा है. विधानसभा में 370 को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत हुई. कहा जा रहा है कि यह हंगामा आर्टिकल 370 की वापसी के प्रस्ताव से जुड़ा हुआ है.

बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370 का बैनर दिखाया, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. बैनर दिखाए जाने का बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने विरोध किया. हालात ऐसे हो गए कि मार्शल को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. इसके बाद सदन की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया है.

बता दें कि खुर्शीद अहमद शेख लंगेट विधानसभा सीट से अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *