शादी के बंधन में बंधने जा रही है तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू भिड़े, इस दिन रचाएंगी शादी – देखें VIDEO

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की छोटी सी सोनू भिड़े याद है? उस रोल को झील मेहता ने निभाया था। झील मेहता अब बड़ी हो चुकी हैं, और एक्टिंग छोड़ने के बाद खुद का बिजनेस करने लगी थीं। अब झील मेहता शादी करने जा रही हैं। घर में शादी का जश्न शुरू हो गया है और तैयारियां जोरों से चल रही हैं। झील मेहता की शादी 28 दिसंबर को होगी।

ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Jheel Mehta अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, और अब फाइनली 28 दिसंबर को वह दिन तय किया गया है, जब वह मंगेतर और कंटेंट क्रिएटर आदित्य दुबे के साथ सात फेरे लेंगी।

 

शादी को लेकर यह बोलीं झील मेहता

झील मेहता ने बताया कि उनकी शादी ट्रेडिशनल अंदाज में होगी, जिसमें कंटेम्परेरी चीजों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने शादी को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा एडवेंचर बताया।

क्या शादी में शामिल होगी TMKOC टीम?

यह पूछे जाने पर कि क्या शादी में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम भी शामिल होगी, तो झील मेहता ने कहा, ‘मेरी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। ‘तारक मेहता…’ की टीम रिसेप्शन में आएगी।’

शादी की तैयारियां, कर रहीं डांस प्रैक्टिस

झील मेहता ने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से जनवरी 2024 में सगाई की थी। उन्होंने हाल ही अपने घर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने शादी की तैयारियों की झलक दिखाई थी। अपनी शादी के लिए झील मेहता और आदित्य डांस की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

अब क्या काम करती हैं झील मेहता?

करियर की बात करें, तो झील मेहता एक्टिंग छोड़ने के बाद मेकअप आर्टिस्ट बन गई थीं। इसके अलावा वह सेफ स्टूडेंट हाउसिंग के नाम से खुद का बिजनेस भी चलाती हैं। इसके जरिए वह स्टूडेंट्स को रहने-खाने की जगह मुहैया करवाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *