भोपाल। शेयर व्यापारी की पत्नी ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या – देखें VIDEO

भोपाल में शेयर व्यापारी की पत्नी ने तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान बच्चे कमरे के अंदर थे। जब मां काफी समय तक नहीं दिखी, तो उन्होंने बालकनी में जाकर देखा। मां का लहूलुहान शव नीचे पड़ा देख वे चिल्लाने लगे।

घटना सोमवार दोपहर 3 बजे मिसरोद के दानिश नगर इलाके की है। परिजन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।

टीआई ने बताया- सुसाइड नोट नहीं मिला

थाना प्रभारी मनीषराज भदौरिया ने बताया कि हमिटेज कॉलोनी निवासी अभिषेक जैन शेयर व्यापारी हैं। उनका परिवार तीसरे माले पर फ्लैट में रहता है। सोमवार दोपहर उनकी पत्नी सारिका जैन (43) का शव नीचे पड़ा था। घटनास्थल पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *