एमपी। मैहर में जंगली सांभर का शिकार कर मास पका रहे 2 आरोपी गिरफ्तार

मैहर में जंगली सांभर का शिकार कर मास पका रहे 2 आरोपी गिरफ्तार

मैहर के बेरमा बीट में जंगली सांभर का मास पकाते दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने दबिश देकर पकड़ा है वही अरोपी मौके से फरार हो गए, मौके से वन विभाग टीम ने पका मास सहित शिकार की सामग्री भी जप्त की है, पकड़े गए दोनो आरोपियों को वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपियों को अमरपाटन कोर्ट ले जाते वनकर्मी।

मैहर जिले के अमरपाटन वन रेंज की टीम ने एक गांव में दबिश देकर सांभर का शिकार करने वाले 2 आरोपियों को मांस के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है।

मुखबिर की सूचना पर अमरपाटन वन रेंज अंतर्गत खरमसेड़ा गांव में वन विभाग की टीम ने जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान गांव के एक घर से सांभर का पका हुआ मांस और उबला मांस बरामद किया गया।

वन विभाग की टीम ने मांस के साथ आरोपी ब्रजभान लोनी पिता लछमन लोनी (40 वर्ष) और एक नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सांभर का शिकार करने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को अमरपाटन न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है।

रेंजर रंजन सिंह परिहार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ की जा रही है। उन्होंने वन रेंज पर कहां सांभर का शिकार किया था। साथ ही यह भी जानकारी ली जाएगी कि इनके अलावा भी शिकार के समय इनके साथ और भी कोई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *