
🧒 💓 🧔🏻♂राहुल गांधी से शादी करना चाहती है अमीषा पटेल ! हार बैठी है अपना दिल, आज भी है इस बात पर कायम 🟡 देश के Most Bachlor Politician राहुल गांधी की शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 54 वर्षीय राहुल गांधी की दुल्हनियां को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ती है। हालांकि, इस कड़ी में बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जो राहुल गांधी को अपनी क्रश बताती हैं और उनसे शादी करने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं।”गदर 2″ से बॉलीवुड में वापसी करने वाली 49 वर्षीय एक्ट्रेस सकीना यानी अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही, कहा है कि आज भी मैं राहुल गांधी से शादी करने की बात पर कायम हूं। अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। “कहो ना प्यार है “फिल्म के फिर से रिलीज होने की खुशी में अमीषा पटेल इंटरव्यू देती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने राहुल गांधी को अपना पसंदीदा राजनेता बताया और कहा कि वो बेहद क्यूट हैं। साथ ही, अमीषा ने राहुल गांधी को राजनीतिक की दुनिया का मोस्ट एलिजिबल बैचलर भी बताया । फिल्म ‘हमराज’ के बाद अमीषा पटेल सिमी गरेवाल के शो में पहुंची थीं। इस दौरान सिमी गरेवाल ने उनसे पूछा था कि उन्हें कौन सा राजनेता Cute लगता है और किससे शादी करना चाहेंगी। अमीषा पटेल ने बताया कि तब मैंने कहा था कि मुझे राहुल गांधी पसंद है और मैं उनसे शादी करना चाहूंगी। आज भी मैं अपनी उसी बात कायम हूं। इतना ही नहीं, अमीषा पटेल ने कहा कि राहुल गांधी बेहद क्यूट हैं, पढ़े-लिखे राजनेता हैं▪️