इंदौरी सोसायटी के नाम पर बॉलीवुड कलाकारों ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना…

 

इंदौर में रजिस्टर्ड एक ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के नाम पर करीब 50 से ज्यादा लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है… मजे की बात यह है कि इस धोखाधड़ी में बॉलीवुड कलाकार श्रेयस तलपड़े के अलावा आलोकनाथ भी शामिल रहे, जिन्होंने इस को-ऑपरेटिव का प्रमोशन कर लोगों को इन्वेस्ट करने का लालच दिया… मजे की बात यह है कि इस सोसायटी के कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट सोनू सूद भी शामिल हुए थे… हालांकि सोनू सूद के नाम पर कोई केस तो दर्ज नहीं हुआ, लेकिन बॉलीवुड कलाकार श्रेयस-आलोकनाथ सहित करीब 13 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिनके नाम इस प्रकार हैं – नरेंद्र नेगी, समीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, परीक्षित पारसे, आरके शेट्टी, राजेश टैगोर , संजय मुदगिल, पप्पू शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, रामकवार झा और शबाब हुसैन शामिल हैं… इन सभी पर हरियाणा के सोनीपत में बीएनएस की धारा 316 (2), 318 (2), (4) के तहत प्रकरण दर्ज हुए हैं… बताया जाता है कि इस कम्पनी के झांसे में कुछ इंदौरी लोग तो शामिल रहे ही, वहीं कई हरियाणवियों को भी एफडी-आरडी जैसी बचत की योजनाओं के नाम पर चूना लगाया गया… इस ठगोरी सोसायटी की शुरुआत 16 सितम्बर 2016 में होना बताई गई..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *