
महिला ने इंदौर के लसुड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
इंदौर के निपानिया में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने पति, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने पहले विदेश में मकान लोन के नाम के नाम पर प्रताड़ित किया। इसके बाद परिवार पर खर्च करने का आरोप लगाते हुए देहरादून लाकर छोड़ दिया। बाद में पीड़िता को इतने ताने मारे की उसे घर छोड़ना पड़ा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
लसुड़िया पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पति नकुल विरमानी निवासी लूनिया मोहल्ला देहरादून, ससुर शांति स्वरूप और सास मीना विरमानी पर दहेज मांगने और अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज किया है। महिला अभी उड़ीसा की निजी कंपनी में कार्यरत है।
अपनी शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2020 में उसकी पहचान जीवनसाथी डॉट काम के जरिए नकुल से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को पंसद करने के बाद परिवार से शादी की बात की। 20 दिसंबर 2020 को देहरादून में रोका की रस्म की गई। जिसमें 3 लाख रुपए खर्च आया। यह पैसा मेरे पिता ने दिया था।

शादी में दिया 10 लाख नकदी और दहेज
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 2 माह बाद डॉक्यूमेंट बनवाकर नीदरलैंड जाने के बाद पति ने कहा कि यहां टाइम पास नहीं होगा। दो लोग साथ रहेंगे तो खर्च भी बढ़ेगा। उन्होंने जॉब का प्रेशर किया। मैं जॉब करने लगी।
कुछ दिनों बाद नीदरलैंड में पति ने कहा कि परिवार से 5 लाख रुपए बुलवाओ। जिसमें उन्होंने भाभी से 5 लाख का सोना लाने को लेकर ताना मारा। साथ ही काम को टाइम पर नहीं करने को लेकर तानाकशी करने लगे। ज्यादा परेशान हो गई तो भाई और माता-पिता को पूरी घटना बता दी।

इंडिया लौटने के टिकट कराए तो करने लगा निवेदन
3 मई 2022 पति नकुल विरमानी ने नीदरलैंड में मारपीट की। मैंने एम्बुलेंस को बुलाकर चेकअप कराया था। बाद में तबीयत ठीक हुई तो किसी को नहीं बताने की बात कही। इसके बाद मैंने इंडिया आने के लिए टिकट करवा लिए। जब यह पति को पता चला तो उन्होंने टिकट कैंसिल करवाने के लिए निवेदन किया। मैंने उनकी बातों में आकर टिकट कैंसिल करा दिया।
कुछ वक्त बाद मैंने बाद में पति से कहा कि इंडिया जाना है। उन्होंने मना कर दिया। बाद में सास-ससुर के नीदरलैंड आने की बात हुई। वे अगस्त से अक्टूबर तक साथ में रहे। यहां छोटी-छोटी बातों को लेकर फिर से विवाद हुआ।
दोस्त से मिलने के बहाने चले गए नीदरलैंड
पति नकुल ने तलाक को लेकर धमकी भी दी। इसके बाद मेरा 20 जनवरी 2023 को इंडिया आना हुआ। नकुल मुझे इंदौर लेकर आ गए। यहां भाई को एक महंगा चश्मा दिलाया तो उसके पेमेंट को लेकर पति ने विवाद किया। कहा कि मायके वालों पर इतना खर्च करने की क्या जरूरत है? मायके वालों पर पैसा लुटाने की बात पर ताना मारा। इसके बाद पति ने मारपीट कर दी और कहा कि अब मुझे लेकर नीदरलैंड नहीं जाऊंगा।
27 जनवरी को पति दोस्त से मिलने की बात कहकर देहरादून चले गए। वहां से नीदरलैंड के लिए निकल गए। ससुराल से बात करने की कोशिश की लेकिन नकुल ने भी बात करने से इनकार कर दिया।
