इंदौर – चाकू से केक काटना युवती को पड़ा महंगा.. मामला दर्ज कर किया पुलिस ने गिरफ्तार…देखें VIDEO
डेट – 18.02.2025
एंकर – इंदौर शहर में चाकू से केक काटना अपराधियों के लिए एक चलन सा हो गया है जहां शहर में अभी तक तो पुरुष अपराधी ही चाकू , तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहे थे मगर अब इंदौर शहर में युवती भी चाकू से केक काटते हुए नजर आ रही है जी हा हम बात कर रहे है इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र की जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और उसके पुरुष मित्र अपने जन्म दिन पर बीच सड़क पर हाथों में बड़ा सा चाकू लेकर केक काटते हुए नजर आ रही है जहां वायरल वीडियो के आधार पर एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को चाकू सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
बाइट – अभिनव विश्वकर्मा , डीसीपी