इंदौर। ऑपरेशन सिंदूर पर सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर की बोली: ‘भारत ने सही वक्त पर लिया बदला, अब आतंकियों के चेहरों पर दिखना चाहिए खौफ’

मृतक सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर।

पाकिस्तान में आतंlकी ठिकानों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहलगाम हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर ने कहा, भारत ने सही समय पर बदला लिया, अब खौफ आतंकियों के चेहरे पर दिखना चाहिए।

शहरवासियों ने सेना के एक्शन का समर्थन किया और कहा कि आतंकवाद को भारत से जड़ से खत्म करना चाहिए। जीत इस की खुशी में 56 दुकान पर आज मिठाइयां बांटी गई और दिनभर खाना भी फी मिलेगा।

जेनिफर बोलीं- उन 4 आतंकियों को भी मारे, जिन्होंने हमला किया

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर बोलीं, सुबह 6 बजे मुझे पता चला कि भारत ने हमला कर दिया है। वो जो चार आतंकवादी थे, उन्हें भी मारना चाहिए और जो उन्हें सिखा रहे हैं, उन्हें भी मारना चाहिए। वो चार आतंकी आज भी मेरी आंखों के सामने आते हैं।

मुझे जिस सेना के जवान ने बचाया वो मेरे बेटे के बराबर था, उसके अंदर गुस्सा था, वो कह रहा था आतंकी मिलेंगे और उन्हें जरूर मारेंगे। आपने देखी होगी हो वो हरी जगह… जो अचानक से लाल हो जाए, कैसा लगेगा आपको। हमें विकट समय में एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए।

हमारे धर्म में ये सिखाते हैं कि कोई एक गाल पर मारे तो दूसरा आगे कर दो। पर ये कैसा धर्म जो सिखाता है कि कोई कुछ भी नहीं कर रहा है, कोई बच्चों के साथ खेल रहा है, कोई कुछ कर रहा है, उसे गोली मार दो। ये किस धर्म में लिखा है, ये कौन सिखाता है, मैं खुद शिक्षक हूं। हमने तो कहीं नहीं सीखा और न कहीं पढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *