एमपी। चार लाख की लूट के बाद शिक्षक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत – देखें VIDEO

अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक ने दम तोड़ दिया।

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक शिक्षक को चार लाख रुपए लूटने के बाद जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शिक्षक राजेश पिता आरपी त्रिपाठी (47) निवासी सुनवाहा शासकीय स्कूल रूसंदो में प्राथमिक शिक्षक थे। उनके भाई मुकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया राजेश गुरुवार रात हटा आए थे और यहां से करीब चार लाख रुपए लेकर वापस अपने गांव सुनवाहा जा रहे थे।

हारट और बरोदा के बीच नहर के पास अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को रुकवाकर रुपए लूट लिए और मारपीट करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। भाई ने फोन लगाकर उन्हें सूचना दी और बताया की कुछ लोगों ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।

परिजन पहुंचे तो बुरी तरह झुलसे मिले तत्काल वह अपने अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके भाई गंभीर रूप से आग में झुलसे हुए मिले और पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। इसके बाद वह इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। राजेश के भाई के मुताबिक घटनास्थल पर बाइक और उसमें लटका हुआ एक बैग बरामद हुआ है।

अस्पताल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे कोतवाली के टीआई मनीष कुमार ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और तत्काल ही हटा पुलिस को भी घटना से अवगत कराया।

टीआई मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों के बताएं अनुसार शिक्षक के साथ चार लाख रुपए की लूट की गई है। इसके बाद उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अस्पताल में रखवाया गया है। हटा पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *