Pritam Lodhi मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधि भले ही जनसेवा में जुटे होने का दावा कर रहे हों, लेकिन उनके परिजनों पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला शिवपुरी जिले का है, जहां भाजपा के एक सीटिंग एमएलए के बेटे की ऐसी करतूत सामने आई है

जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।पूरा मामला बेलगाम तरीके से सड़कों पर कार दौड़ाने और राहगीरों के साथ अन्य वाहन चालकों को टक्कर मारने का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विधायक पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।
"क्या करेरा तुम्हारे डैडी का है?मेरा बेटा करेरा आएगा चुनाव भी लड़ेगा तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना! हमारा इतिहास भी देख लेना अपनी औकात में रहो अपने दायरे में रहो", बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ये धमकी एक IPS को दे रहे हैं दे रहे हैं, विधायक जी के बेटे ने अपनी थार से 5 लोगों को… pic.twitter.com/htJ5gGVSuP
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) April 20, 2026
Shivpuri MLA son accident: प्रीतम लोधी उतरे समर्थन में
इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा विधायक Pritam Lodhi का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने करेरा क्षेत्र को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक IPS अधिकारी को लेकर भी सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद और बढ़ गया है। दरअसल विधायक ने कहा, क्या करेरा तुम्हारे डैडी का है?मेरा बेटा करेरा आएगा चुनाव भी लड़ेगा तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना! हमारा इतिहास भी देख लेना अपनी औकात में रहो अपने दायरे में रहो”, दरअसल बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ये धमकी एक IPS को दे रहे हैं दे रहे हैं, विधायक जी के बेटे ने अपनी थार से 5 लोगों को टक्कर मारी थी
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, करैरा-पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शुक्रवार को सड़क पर इस कदर अपनी थार दौड़ाई कि उसे सड़कों पर चलते हुए लोग नजर ही नहीं आए। दिनेश लोधी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाते हुए बाइक से जा रहे 3 युवकों और स्कूल जा रही 2 छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
थार में नंबर भी नहीं, पर लिखा है MLA
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि थार वाहन पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
घटना के बाद देने लगा सफाई
हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद जब आम लोगों ने उससे इस तरह से गाड़ी दौड़ाने की वजह पूछी तो वह अजीबोगरीब तर्क देने लगा। दिनेश लोधी ने कहा कि उसने हॉर्न दिया, सायरन भी बजाया, लेकिन बाइक चालक लहरा रहे थे। दिनेश के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं, जब उसने देखा कि राहगीर उसका वीडियो बना रहे हैं तो वह उन्हें मना करने लगा। रसूखदार विधायक के बेटे की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।