मुंबई के प्रमोद महाजन पार्क में कपल से छेड़छाड़ और मारपीट, विरोध करने पर 8 नाबालिगों ने किया हमला, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, किरीट सोमैया ने बताया ‘मुस्लिम गुंडई’, FIR दर्ज

मुंबई:मुंबई से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां के कुर्ला पश्चिम इलाके में फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पास एक युवक-युवती के साथ 8 से 10 नाबालिग लड़कों ने बदसलूकी और मारपीट की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद घाटकोपर पुलिस स्टेशन में 8 नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

मुंबई के पार्क में नाबालिगों ने कपल को पीटा

मामले में 5 नाबालिगों के अभिभावकों को भी नोटिस जारी किया गया है. इन लड़कों ने पार्क में घूमने आए जोड़े को घेरकर पहले उनके साथ बदसलूकी की और फिर मारपीट करने लगे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन सभी 8 नाबालिगों को बाल न्याय बोर्ड किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी इस मामले में बड़ी बात कही है.

प्रमोद महाजन पार्क का मामला 

पीड़ित युवक-युवती प्रमोद महाजन उद्यान में घूमने गए थे और वहां फोटो खींच रहे थे, इसी दौरान वहां मौजूद 8 से 10 नाबालिग लड़कों के ग्रुप ने उन पर अश्लील टिप्पणियां शुरू कर दीं. कपल ने जब इस कमेंटबाजी और छेड़छाड़ का विरोध किया, तो बात बिगड़ गई, आरोप है कि नाबालिग लड़कों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. वीडियो में एक लड़का चप्पल जैसी चीज से युवक को मारता दिख रहा है, तो दूसरा लड़का लड़की के सिर पर लकड़ी या डंडे से मारता दिख रहा है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में नाराजगी जाहिर की है.

किरीट सोमैया का बड़ा बयान

इस मामले में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे ‘मुस्लिम’ गुंडागर्दी बताया है, उन्होंने लिखा घाटकोपर के फीनिक्स मॉल के पास, मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदू युवाओं पर हमला किया, पुलिस ने BNS की धाराओं 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत 8 नाबालिगों (कानून के साथ संघर्ष में आए बच्चों) के खिलाफ FIR दर्ज की है. इसके अलावा, 5 बच्चों के माता-पिता को नोटिस जारी किए गए हैं. मैं आज दोपहर 4 बजे उस इलाके में जाऊंगा.

फिलहाल मुंबई पुलिस सभी आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करेगी. पुलिस ने आठ के खिलाफ मामला बनाया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. लेकिन मुंबई का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की चर्चा सब जगह शुरू हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *