सोने की खरीदारी करने वालों के लिए एक अहम खबर है. सोने में रेनियम और इरिडियम जैसी धातुओं का इस्तेमाल करके उसका वजन बढ़ाने की आशंका जताई गई है. इस तरह की मिलावट से सोने का वजन तो बढ़ सकता है, लेकिन उसकी शुद्धता नहीं. इस मामले को लेकर ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को अलर्ट किया है.

सोना खरीदने से पहले सावधान! वजन बढ़ाने के लिए मिलाई जा रही दूसरी धातु? GJC ने दी चेतावनी
हालांकि, GJC ने ग्राहकों और ज्वेलरी कारोबारियों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है. संस्था का कहना है कि BIS इस मामले को गंभीरता से ले रहा है. GJC ने ज्वेलर्स से सोने की खरीद और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया को मजबूत करने को भी कहा है.
क्या है सोने में मिलावट का पूरा मामला?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कुछ जगहों पर सोने में रेनियम और इरिडियम आधारित मिश्र धातुओं के कथित इस्तेमाल की बात सामने आई है. आशंका है कि इन धातुओं को मिलाकर सोने का वजन बढ़ाया जा रहा है, जबकि उसकी शुद्धता में उसी अनुपात में बढ़ोतरी नहीं होती.
GJC के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि इस तरह की खबरों को लेकर पूरी ज्वेलरी इंडस्ट्री और सोना खरीदने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है. BIS इस मामले को गंभीरता से देख रहा है
GJC ने ज्वेलर्स और ग्राहकों को क्या सलाह दी?
GJC ने सभी ज्वेलर्स और ग्राहकों से अपील की है कि अगर उन्हें सोने में मिलावट, धोखाधड़ी या किसी तरह की गड़बड़ी का संदेह होता है, तो इसकी शिकायत तुरंत करें. शिकायत GJC के साथ सीधे BIS में भी दर्ज कराई जा सकती है.
संस्था ने ज्वेलर्स को सलाह दी है कि वे मैन्युफैक्चरर्स, थोक कारोबारियों और सप्लायर्स से खरीदे गए सोने की सख्त गुणवत्ता जांच करें. ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें.
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें ग्राहक
GJC ने ग्राहकों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है:- सोने में मिलावट या धोखाधड़ी का संदेह होने पर संबंधित संस्था को शिकायत करें.
अफवाहों से बचें, लेकिन सतर्क रहें: GJC
GJC के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता ने कहा कि कुछ जगहों से आई रिपोर्ट या अफवाहों के कारण पूरे जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर पर सवाल नहीं उठने चाहिए. उन्होंने ज्वेलर्स से BIS हॉलमार्किंग नियमों का पूरी तरह पालन करने और गुणवत्ता जांच मजबूत करने की अपील की.
GJC का कहना है कि मिलावट या धोखाधड़ी का कोई मामला साबित होने पर संबंधित अधिकारियों के सामने उसे मजबूती से उठाया जाएगा. ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.