सागर। सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस फोटो की जानकारी जुटाते हुए गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा स्थित उसके घर पहुंची। तलाशी के दौरान हथियार तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन घर से भारी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। मामले की जांच के लिए राजस्व और आयकर विभाग की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान सौरभ अहिरवार के रूप में हुई है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। उनके पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है।
एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि अब तक करीब एक करोड़ रुपए की नकदी गिनी जा चुकी है। परिजनों का कहना है कि यह रकम भोपाल के चूना भट्टी निवासी उनके रिश्तेदार की है, जो पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम घर में किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसका स्रोत क्या है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घर के अंदर परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने तक पुलिस ने मीडिया को परिवार के लोगों से बातचीत की अनुमति नहीं दी है। नकदी के स्रोत और सोशल मीडिया पर वायरल हथियार वाली फोटो को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
अपडेट-
2 साल पहले तक जो दूसरों के यहां करते थे मजदूरी आज करोड़ो के आसामी ?
पुलिस ने राजस्व टीम को मौके पर बुलाया, देर रात तक चलती रही नोटो की गिनती, करीब 3 करोड़ 2 लाख 13.500 हजार रुपये नकद मिले सभी 500 के नोट, एक एक नोटो के बिण्डल लिफाफे में रखवाये सील कराके SP सुजानिया ने।
पुलिस की बड़ी और पारदर्शी कार्यवाई सामने आई, जिसमें राजस्व अधिकारी भी मौके पर रहें वहीं नोट भोपाल कोलार रोड चूना भट्टी में निवासरत रिटायर PWD अधिकारी अहिरवार के बताए गए हैं उनकी धर्मपत्नी सहोद्रा अहिरवार बताई जा रही है जिनकी यहां सागर में नातेदारी हैं, नोटो समेत अलवारी भी पुलिस थाने ले गयी है।