पीथमपुर / औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर तीन इलाके में आज सुबह करीब 7 बजे के आस पास सिग्नेट पाइप नामक कंपनी में अचानक आग लग गई। आग कंपनी के गोडाउन इलाके में लगी जहा हजारों पाइप आग की चपेट में आ गए। आग का धुंआ करीब दस किलोमीटर से ज्यादा दूर से देखा जा रहा हे। प्राथमिक जानकारी में कंपनी में आग में किसी के फसे होने की जानकारी नहीं हे प्लास्टिक पाइप होने से आग बुझाने में परेशानियां आ रही हे
आग की सूचना पर पीथमपुर इंदौर धार व बदनावर से फायर फायटर की करीब आठ गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हे।
नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा व तीनो थाने का बल भी मौके पर मौजूद है