Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276
Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276
Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292
मध्य प्रदेश के उज्जैन को बाबा महाकाल की नगरी कहा जाता है। यहां के कण-कण में शिव विराजमान हैं। हालांकि महाकालेश्वर मंदिर के पास खुदाई के दौरान एक बड़ा शिवलिंग मिला है। इसके दर्शन के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट रही है।

खुदाई के दौरान मिला विशाल शिवलिंग
उज्जैन: देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु देशभर से दर्शन के लिए आते हैं। वहीं आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन में एक और चमत्कार देखने को मिला। यहां महाकालेश्वर मंदिर के पास ही खुदाई के दौरान एक विशाल आकार का शिवलिंग मिला है। वहीं खुदाई में शिवलिंग मिलने के बाद इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है। लोग यहां पहुंचकर शिवलिंग की पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला।
भस्म आरती के समय मिला शिवलिंग
जानकारी के मुताबिक सिंहस्थ कुंभ 2028 के लिए महाकाल मंदिर के पास तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐसे में उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर के पास खुदाई करते समय एक विशाल शिवलिंग मिल गया। मंदिर के विस्तार परियोजना के लिए भूमि को साफ करने के लिए भारी मशीनों का उपयोग करते समय इस शिवलिंग की खोज की गई है। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने कहा, “आज मंदिर परिसर के पास खुदाई के दौरान, जब ‘भस्म आरती’ चल रही थी, उसी समय हमें एक शिवलिंग मिला। पूरा परिसर बाबा महाकाल का है, यहां कण-कण में शिव विराजते हैं। आज शिवलिंग के दर्शन करना बहुत शुभ है। हम सब यहां आए, बाबा के दर्शन किए और शिवलिंग पर जल चढ़ाया।”
सावधानीपूर्वक चल रहा काम
वहीं महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने इस मौके पर कहा,, “निर्माण कार्य के दौरान, प्रीपेड बूथ के पास खुदाई करते समय हमें एक शिवलिंग मिला। फिलहाल काम धीमा कर दिया गया है। यदि और कोई अवशेष मिलते हैं, तो आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हम सावधानीपूर्वक काम कर रहे हैं। देखते हैं हमें और क्या मिलता है।”